
लॉकडाउन की बंदिशों ने बिगाड़ा आम का जायका
गत वर्ष मुहाना मंडी में सफेदा आम के थोक भाव इन्हीं दिनों में &0 से 40 रुपए प्रति किलो थे, जो कि वर्तमान में 45 से 55 रुपए प्रति किलो चल रहे हैं। यही आम खुदरा में 80 से 100 रुपए प्रति किलो तक बेचा जा रहा है। मुहाना मंडी के कारोबारी नवलकिशोर अग्रवाल ने बताया कि हापुस आम भी इस बार 120 से 160 रुपए किलो थोक में बिक रहा है। पिछले साल इसके भाव 80 से 120 रुपए प्रति किलो थे।
ऐसे बिगड़ रही स्थिति...
आम के उत्पादन में भारत दुनिया में पहले नंबर पर है। पिछले साल देश में 1 करोड़ 75 लाख टन आम की पैदावार हुई थी। इस बार लॉकडाउन के कारण आम की पैदावार पर असर पड़ा है। फल व सब्जी मंडी मुहाना टर्मिनल मार्केट के अध्यक्ष राहुल तंवर ने कहा कि लॉकडाउन की बंदिशों ने इस साल आम उत्पादक किसानों का जायका बिगाड़ दिया है। डोमेस्टिक मार्केट की सप्लाई चेन टूट गई है। वर्तमान में इससे सबसे Óयादा प्रभावित राÓय हैं आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र हैं, जहां आम अब तैयार है लेकिन उसकी बिक्री नहीं हो पा रही। वजह है कोरोना।
किसानों को नहीं
मिल रहे पास
केंद्र सरकार ने लॉकडाउन में कृषि गतिविधियों को जारी रखने की छूट दी हुई है, लेकिन इसके लिए किसानों को कोई पास नहीं मिल रहा है। देश में सबसे उम्दा किस्म और महंगा आम अल्फांसो (हाफुस) का उत्पादन करने वाले महाराष्ट्र के किसान इसे एक्सपोर्ट न कर पाने की वजह से परेशान हैं। कोरोना प्रभावित कई देशों में निर्यात नहीं हो पा रहा। ऐसे में वे स्थानीय मार्केट में एक तिहाई दाम पर बेचने को मजबूर हैं।
Published on:
26 Apr 2020 03:29 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
