मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर और
जयपुर संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। जयपुर में अधिकतम तापमान 38 तो वहीं बीकानेर में 36.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटों में बीकानेर संभाग में अधिकतम तापमान में अत्यधिक गिरावट दर्ज की गई। यहां तापमान 4.6 डिग्री तक गिरा।
सवाईमाधोपुर सबसे गर्म
वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सवाईमाधोपुर में दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार आगामी 48 घंटों में राज्य के अधिकतर संभागों में तापमान में सामान्य से 1-2 डिग्री गिरावट हो सकती है। इसके बाद तापमान में सामान्य से 2 से 3 डिग्री बढ़ोत्तरी के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आगामी 4-5 दिन हीट वेव की संभावना नहीं है। वहीं मई महीने के पहले सप्ताह में राज्य के अधिकांश भागों में लू चलने की संभावना है।