scriptMakar Sankranti 2024: मकर संक्रांति मनाने को लेकर है कंफ्यूजन तो जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त | know the correct date and auspicious time of Makar Sankranti | Patrika News
जयपुर

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति मनाने को लेकर है कंफ्यूजन तो जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

सूर्यदेव आज मध्यरात्रि बाद रात 2 बजकर 44 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे, इसी के साथ सूर्यदेव उत्तरायण हो जाएंगे। ऐसे में मकर संक्रांति का पुण्यकाल अगले दिन 15 जनवरी को सूर्योदय के साथ शुरू हो जाएगा।

जयपुरJan 14, 2024 / 12:10 pm

SAVITA VYAS

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति मनाने को लेकर है कंफ्यूजन तो जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति मनाने को लेकर है कंफ्यूजन तो जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

जयपुर। मकर संक्रांति का पर्व हर साल 14 जनवरी को मनाया जाता है, लेकिन कुछ सालों से सूर्य के मकर राशि में 15 जनवरी को प्रवेश करने से हर किसी के बीच तारीख को लेकर कंफ्यूजन की स्थिति बन गई है। इस बार भी मकर संक्रांति दो दिन मनाई जा रही है। आज पतंगबाजी हो रही है, वहीं 15 जनवरी को संक्रांति का पुण्यकाल रहेगा। सूर्यदेव आज मध्यरात्रि बाद रात 2 बजकर 44 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे, इसी के साथ सूर्यदेव उत्तरायण हो जाएंगे। ऐसे में मकर संक्रांति का पुण्यकाल अगले दिन 15 जनवरी को सूर्योदय के साथ शुरू हो जाएगा। इस दिन पुण्यकाल सूर्योदय के साथ सुबह 7 बजकर 21 मिनट पर शुरू हो जाएगा, जो सूर्यास्त तक शाम 5 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इस बीच दिनभर संक्रांति के निमित्त व्रत-दान आदि किए जाएंगे। दान-पुण्य के लिए 10 घंटे 29 मिनट का समय मिलेगा। इस बीच सोमवार होने के साथ शतभिषा व पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का संयोग भी रहेगा।
अश्व पर सवार होकर आ रही मकर संक्रांति
ज्योतिषों की मानें तो इस बार मकर संक्रांति अश्व पर सवार होकर आ रही है, जो धोबी के घर में प्रवेश कर रही हैं। वहीं उपवाहन सिंह रहेगा। संक्रांति बैठी हुई स्थिति में तथा वृद्धावस्था में रात्रि में तृतीय याम यानी तीसरे प्रहर में प्रवेश कर रही है। ऐसे में यह संक्रांति व्यापारियों के लिए सुख-समृद्धिदायक रहेगी। वहीं अनाज आदि के भावों में तेजी रहेगी।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8rfz2v

Hindi News / Jaipur / Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति मनाने को लेकर है कंफ्यूजन तो जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

ट्रेंडिंग वीडियो