
किरोड़ी की गिरफ्तारी...वसुंधरा राजे के ट्वीट से चर्चाओं का बाजार हुआ गर्म
भाजपा से सांसद किरोड़ी लाल मीणा इन दिनों जनहित से जुड़े मुद्दे उठाकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। पार्टी लाइन से अलग चलकर किरोड़ी ने रीट जैसे मुद्दे पर सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया। नतीजन सरकार को रीट लेवल—2 की परीक्षा को स्थगित करना पड़ा। अब किरोड़ी एक बार फिर शुक्रवार को सुर्खियों में आ गए।
मीणा शुक्रवार सुबह सिविल लाइंस क्षेत्र जा पहुंचे। वे मंत्री अशोक चांदना के घर जाकर जन समस्याओं के लिए मुलाकात करना था, लेकिन जैसे ही वे सीएम हाउस के बाहर से गुजरे, उन्हें पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। इससे नाराज मीणा सीएम हाउस के पास धरने पर बैठ गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और विद्याधर नगर थाना ले गई। उनकी इस गिरफ्तारी पर भाजपा की ओर से कोई रिएक्श नहीं आया। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर सरकार पर आरोप जड़ दिए।
राजे ने लिखा कि जनहित के काम को लेकर राज्य सरकार के मंत्री से मिलने जा रहे सांसद किरोड़ी लाल मीणा को पुलिस द्वारा सिविल लाइंस में गिरफ्तार किया जाना कांग्रेस सरकार की तानाशाही है। यदि पुलिस ऐसी ही सख्ती अपराधियों को पकड़ने में दिखाती तो राजस्थान महिला अत्याचारों में देश में नं.1 नहीं होता।
यह भी पढ़ें—Bulldozer Baba: यूपी इफेक्ट...देवनानी बोले, हमारी सरकार आएगी तो हम बाहुबलियों पर बुलडोजर चलवाएंगे
राजे का यह ट्वीट चर्चा में है। क्योंकि राजे से अदावत के चलते किरोड़ी लाल मीणा ने भाजपा छोड़ दी थी। उन्होंने नई पार्टी बनाई। हालांकि बाद में केंद्रीय नेतृत्व के कहने पर वो वापस पार्टी में आए और पार्टी ने उन्हें राज्यसभा सांसद बना दिया। वसुंधरा के इस ट्वीट से चर्चा हो रही है कि आखिर दोनों नेताओं के बीच अदावत कम हो गई है क्या ? या फिर यह 2023 के विधानसभा चुनाव का इफेक्ट है।
Published on:
11 Mar 2022 05:29 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
