18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रवासी राजस्थानियों को साधने कर्नाटक पहुंचे CM गहलोत, नेताओं का दावा, बहुमत से बनेगी सरकार

Karnataka Assembly election 2023 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव का प्रचार अब अपने चरम पर है। कर्नाटक चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के अपने-अपने दावे हैं। इसी बीच, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रवासी मतदाताओं को साधने के लिए सोमवार को दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर पहुंचे हैं।

2 min read
Google source verification
Karnataka Assembly election 2023 : cm ashok gehlot reached bangalore

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव का प्रचार अब अपने चरम पर है। कर्नाटक चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के अपने-अपने दावे हैं। इसी बीच, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रवासी मतदाताओं को साधने के लिए सोमवार को दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर पहुंचे हैं। जहां सीएम गहलोत जनसभाओं को संबोधित करके प्रवासी मतदाताओं को साधने का काम काम कर रहे हैं। गहलोत प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कांग्रेस सांसद नीरज डांगी के साथ बेंगलुरु पहुंचे। जहां पर प्रवासी राजस्थानियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का परंपरागत तरीके से स्वागत किया। इस दौरान सीएम गहलोत ने बेंगलुरु के एक होटल में प्रवासी राजस्थानियों के एक समूह के साथ संवाद भी किया।

गहलोत के काम की देशभर में चर्चा
इधर, कांग्रेस से जुड़े राजस्थानी मूल के जवारी लाल लुणावत ने कहा कि कर्नाटक में बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जहां-जहां भी चुनाव होते हैं वहां पर उनकी डिमांड होती है। दक्षिण के राज्यों में भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की डिमांड रहती है। लुणावत ने कहा कि गहलोत के कर्नाटक आने से प्रवासी राजस्थानी भी उत्साहित हैं निश्चित तौर पर इसका लाभ कांग्रेस पार्टी को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में 4 से 5 फ़ीसदी प्रवासी मतदाता हैं जो कई सीटों पर निर्णायक है , जवारी लाल लुणावत ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने जो काम किये हैं उनकी देश भर में चर्चा है। अगर कर्नाटक कांग्रेस के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से लागू की गई योजनाओं को अपने चुनाव घोषणापत्र में शामिल कर लें और सरकार आने के बाद उन्हें लागू करें तो निश्चित तौर पर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में देशभर में कांग्रेस पार्टी को इसका फायदा मिलेगा।

राजस्थान सभी राज्यों के लिए मॉडल स्टेट बना
कर्नाटक कांग्रेस के महासचिव और राजस्थान मूल के सुभाष अग्रवाल का दावा है कि कर्नाटक में इस बार कांग्रेस की लहर चल रही है, कांग्रेस पार्टी चुनाव में 140 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। सुभाष अग्रवाल ने कहा कि कर्नाटक की जनता बीजेपी के कामों से त्रस्त हो चुकी है और भाजपा की हालत खराब है।

कर्नाटक में 4 से 5 फ़ीसदी प्रवासी मतदाता
सुभाष अग्रवाल ने कहा कि कर्नाटक में चार से पांच फ़ीसदी प्रवासी मतदाता है बूंद बूंद से घड़ा भरता है बाद में यह वोट सीटों में तब्दील होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी भी ध्रुवीकरण और जाति और धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगती है। कांग्रेस सबको साथ लेकर चलती जबकि भाजपा धुर्वीकरण की बात करती है। सुभाष अग्रवाल ने कहा कि राजस्थान कांग्रेस की सरकार ने जो योजना चलाई है उसकी देश भर में चर्चा है, हमारी सरकार बनेगी तो उन योजनाओं को फॉलो किया जाएगा।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग