bell-icon-header
जयपुर

Jaipur: पर्यटकों से गुलजार हुआ हवामहल और आमेर फोर्ट, एक दिन में जयपुर पहुंचे 60 हजार सैलानी

Hawa Mahal tourism: साल के आखिरी माह में शहर पर्यटकों से गुलजार है। राजधानी में इस समय रोजाना 50 हजार से अधिक पर्यटक शहर के पर्यटन स्थल और संग्रहालयों को देखने पहुंच रहे है। एक दिन पहले रविवार को करीब 60 हजार लोग शहर के पर्यटन स्थल देखने पहुंचे।

जयपुरDec 25, 2023 / 11:03 am

Girraj Sharma

पर्यटकों से गुलजार हुआ हवामहल

जयपुर। साल के आखिरी माह में शहर पर्यटकों से गुलजार है। राजधानी में इस समय रोजाना 50 हजार से अधिक पर्यटक शहर के पर्यटन स्थल और संग्रहालयों को देखने पहुंच रहे है। एक दिन पहले रविवार को करीब 60 हजार लोग शहर के पर्यटन स्थल देखने पहुंचे। इससे बड़ी चौपड़ से आमेर तक जाम जैसे हालात बने रहे। आज सुबह से ही शहर के पर्यटक स्थलों पर सैलानियों की भीड़ नजर आई। दिनभर पर्यटन स्थल सैलानियों से आबाद रहेंगे। अब पूरे एक सप्ताह शहर पर्यटकोें से आबाद रहेगा।
क्रिसमस के साथ ही जयपुर के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। सुबह से शाम तक आमेर महल, जंतर—मंतर, हवामहल, नाहरगढ़ फोर्ट के बाहर पर्यटकों की कतारें लग रही है। आमेर महल में रोजाना 11 से 15 हजार पर्यटक पहुंच रहे है। हवामहल देखने के लिए भी रोजाना 10 से 15 हजार पर्यटक पहुंच रहे है। वहीं जंतर—मंतर में रोजाना 7 से 9 हजार पर्यटक आ रहे है। ऐसे ही हालात अल्बर्ट हॉल, नाहरगढ़ फोर्ट के है, जहां 8 से 9 हजार सैलानी रोजाना पहुंच रहे है। इससे इन पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की कतार लग रही है।
शहर में जाम जैसे हालात
राजधानी में इस समय पर्यटन पीक पर है। रोजाना शहर में 45 से 60 हजार पर्यटक आ रहे है। इससे शहर में जाम जैसे हालात बने हुए है। खासकर बड़ी चौपड से चांदी की टकसाल और जलमहल के आसपास जाम के हालात बने है। पुलिस को ट्रेफिक संचालन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
यह भी पढ़ें

क्रिसमस पर चर्च में विशेष आराधना, घर-घर बने व्यंजन, शुभकामनाएं देने के लिए मची होड़, जानें यहां हुआ मुख्य आयोजन

24 दिसम्बर को कहां कितने पर्यटक आए
आमेर महल — 15854
हवामहल — 15022
जंतर—मंतर — 9675
अल्बर्ट हॉल — 9867
नाहरगढ़ — 9000

Hindi News / Jaipur / Jaipur: पर्यटकों से गुलजार हुआ हवामहल और आमेर फोर्ट, एक दिन में जयपुर पहुंचे 60 हजार सैलानी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.