जयपुर

11 करोड़ से बनेंगी सड़कें, विकसित होगा ग्रीन कॉरिडोर

जयपुर. राजधानी के सिविल लाइन्स विधानसभा क्षेत्र में 11 करोड़ रुपए से ग्रीन कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। इस बजट से सड़क, फुटपाथ से लेकर पार्कों का विकास किया जाएगा। सड़कों के किनारे पेड़ लगाए जाएंगे और पार्कों में भी हरियाली को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके अलावा कई सड़कों का भी निर्माण किया जाएगा। पीतल फैक्ट्री […]

जयपुरJul 04, 2021 / 10:54 pm

Ashwani Kumar

जयपुर. राजधानी के सिविल लाइन्स विधानसभा क्षेत्र में 11 करोड़ रुपए से ग्रीन कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। इस बजट से सड़क, फुटपाथ से लेकर पार्कों का विकास किया जाएगा। सड़कों के किनारे पेड़ लगाए जाएंगे और पार्कों में भी हरियाली को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके अलावा कई सड़कों का भी निर्माण किया जाएगा। पीतल फैक्ट्री से पानी की टंकी, शास्त्री नगर और कावंटिया सर्कल से पानीपेच तक सड़क का निर्माण होगा। सड़क के दोनों तरफ ग्रीन कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। इस पर दो करोड़ 70 लाख रुपए खर्च होंगे। रविवार को परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने पीलत फैक्ट्री स्थित कामधेनु शॉपिंग सेंटर पर इन कार्यों का शिलान्यास किया। खाचरियावास ने कहा कि काम की गुणवत्ता कहीं भी खराब दिखे तो तुरंत शिकायत करें। इस मौके पर कोरोना वॉरियर्स का सम्मान भी किया गया। हैरिटेज नगर निगम महापौर मुनेश गुर्जर, पार्षद मनोज मुद्गल, दशरथ सिंह शेखावत, उमेश शर्मा, विजेंद्र तिवाड़ी आदि उपस्थित रहे।

Hindi News / Jaipur / 11 करोड़ से बनेंगी सड़कें, विकसित होगा ग्रीन कॉरिडोर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.