scriptमनरेगा: 22 लाख पार हुई प्रदेश में मजदूरों की संख्या | jaipur news rajasthan Patrika jaipur | Patrika News
जयपुर

मनरेगा: 22 लाख पार हुई प्रदेश में मजदूरों की संख्या

—–

जयपुरMay 10, 2020 / 07:28 pm

Ashwani Kumar

मनरेगा: 22 लाख पार हुई प्रदेश में मजदूरों की संख्या

मनरेगा: 22 लाख पार हुई प्रदेश में मजदूरों की संख्या

जयपुर. लॉकडाउन के बीच मनरेगा के तहत मजदूरों की संख्या में इजाफा हो रहा है। रविवार तक राÓयभर में 22 लाख से अधिक मजदूर काम कर रहे हैं। प्रपत्र-6 भराकर श्रमिकों के जॉब कार्ड जारी किए जा रहे हैं। इससे श्रमिकों के नियोजन के अधिकतम लक्ष्य को हासिल किया जा सकेगा।
उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बताया कि मौजूदा परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार प्रदान करने के लिए मनरेगा के तहत कार्य शुरू कराए गए। 17 अप्रेल तक मात्र 62 हजार श्रमिक नियोजित हुए थे, जो अब बढ़कर 22 लाख पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक भीलवाड़ा में 2.27 लाख और डूंगरपुर में 1.9& लाख से अधिक श्रमिक काम कर रहे हैं।

छोटे काम को प्राथमिकता
पायलट ने बताया कि मनरेगा योजना के तहत स्वीकृत व्यक्तिगत लाभ के कार्यों को वरीयता दी जा रही है। खेतों पर मेड़बंदी, खेतों का समतलीकरण, कैटलशेट निर्माण आदि काम श्रमिक कर रहे हैं।
एक कारण यह भी
लॉकडाउन की वजह से गांवों में लोगों की संख्या बढी है। शहरों में कामकाज ठप होने से मनरेगा रोजगार का बेहतर विकल्प सामने आया है। यही वजह है कि तेजी से मजदूरों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

Hindi News / Jaipur / मनरेगा: 22 लाख पार हुई प्रदेश में मजदूरों की संख्या

ट्रेंडिंग वीडियो