अधिकतर उपायुक्त नहीं मिले
कार्मिक शाखा के उपायुक्त देवेंद्र कुमार जैन, राजस्व शाखा के उपायुक्त सुरेंद्र यादव, कच्ची बस्ती के उपायुक्त राजीव शर्मा, राजस्व शाखा प्रथम के उपायुक्त सोहनराम चौधरी, स्वास्थ्य शाखा के उपायुक्त आशीष कुमार, मुख्यालय की उपायुक्त अनीता मित्तल निरीक्षण के दौरान नहीं मिले। वहीं,
उप विधि परामर्शी विजय कुमार जैन, मुख्य लेखा अधिकारी कृष्ण कन्हैया मीणा भी मौजूद नहीं थे। अतिरिक्त आयुक्त सत्तार खान और विद्युत शाखा के अधीक्षण अभियंता एसके बिसारया पर अवकाश पर थे।
पहले भी मिले हैं अनुपस्थित महापौर ने मुख्यालय का तीसरी बाद औचक निरीक्षण किया है। पहले दोनों बार ऐसी ही स्थिति मिली है। हालांकि, उस समय खुद महापौर ने कहा था कि हमारी मंशा व्यवस्था सुधारने की है। अभी कार्रवाई के निर्देश नहीं दिए हैं।
