scriptनगर निगम : 11 जोन कार्यालयों के लिए स्थान तय, जल्द होंगे शिफ्ट, जानें किस विधानसभा में कितने होंगे वार्ड | Jaipur nagar nigam 11 jone offices heritage and greater zone | Patrika News
जयपुर

नगर निगम : 11 जोन कार्यालयों के लिए स्थान तय, जल्द होंगे शिफ्ट, जानें किस विधानसभा में कितने होंगे वार्ड

हैरिटेज व ग्रेटर नगर निगम के लिए बनाए गए अलग-अलग 11 जोन कार्यालयों के स्थान चयनित, हैरिटेज नगर निगम में 4 जोन होंगे, जबकि ग्रेटर में 7 जोन चलेंगे, नए कार्यालयों में जोन दफ्तरों को जल्द किया जाएगा शिफ्ट

जयपुरJun 02, 2020 / 08:53 pm

pushpendra shekhawat

a2.jpg
जया गुप्ता / जयपुर। हैरिटेज व ग्रेटर नगर निगम के लिए बनाए गए अलग-अलग 11 जोन कार्यालयों के लिए स्थान का चयन कर लिया गया है। हैरिटेज नगर निगम में 4 जोन होंगे, जबकि ग्रेटर में 7 जोन चलेंगे। नए कार्यालयों में जोन दफ्तरों को जल्द शिफ्ट किया जाएगा।
हैरिटेज नगर निगम में हवामहल-आमेर जोन का दफ्तर वर्तमान हवामहल जोन पश्चिम के कार्यालय चौगान स्टेडियम, सिविल लाइन जोन का वर्तमान विद्याधर नगर जोन कार्यालय साइंस पार्क के पास शास्त्री नगर, किशनपोल जोन का वर्तमान हवामहल पूर्व जोन कार्यालय घाटगेट सोफिया स्कूल के पास व आदर्श नगर जोन का वर्तमान मोतीडूंगरी जोन कार्यालय जवाहर नगर सेक्टर 4 माहेश्वरी स्कूल के पास चलेगा।
वहीं ग्रेटर नगर निगम में विद्याधर नगर जोन का अम्बाबाड़ी सामुदायिक केंद्र अम्बाबाड़ी सर्कल के पास, मुरलीपुरा जोन का मुरलीपुरा सामुदायिक केंद्र (जेडीए) मुरलीपुरा स्कीम सब्जी मंड़ी, झोटवाड़ा जोन का सामुदायिक भवन तारा नगर डी, सांगानेर जोन का सांगानेर स्टेडियम के सामने वाली रोड, मानसरोवर जोन का गोखले मार्ग फायर ऑफिस के सामने, जगतपुरा जोन का कुंदनपुरा सामुदायिक केंद्र, मालवीय नगर जोन का वर्तमान सिविल लाइंस जोन कार्यालय, विधानसभ लालकोठी के पास ही चलेगा।

इस विधानसभा में इतने रहेंगे वार्ड
विद्याधर नगर विधानसभा में 42, झोटवाड़ा में 22, सांगानेर में 39, बगरु में 21, मालवीय नगर में 26, आमेर में 4, हवामहल में 26, सिविल लाइंस में 24, किशनपोल में 21, आदर्श नगर में 25 वार्ड होंगे।

Hindi News/ Jaipur / नगर निगम : 11 जोन कार्यालयों के लिए स्थान तय, जल्द होंगे शिफ्ट, जानें किस विधानसभा में कितने होंगे वार्ड

ट्रेंडिंग वीडियो