15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर ग्रेटर की पहली मेयर बनी BJP की सौम्या गुर्जर, कांग्रेस की दिव्या सिंह को दी शिकस्त

जयपुर ग्रेटर की पहली मेयर बनी BJP की सौम्या गुर्जर, कांग्रेस की दिव्या सिंह को दी शिकस्त

2 min read
Google source verification
जयपुर ग्रेटर की पहली मेयर बनी BJP की सौम्या गुर्जर, कांग्रेस की दिव्या सिंह को दी शिकस्त

जयपुर।

भाजपा की सौम्या गुर्जर जयपुर ग्रेटर नगर निगम की पहली मेयर बन गई हैं। आज हुए मेयर चुनाव में उन्होंने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी दिव्या सिंह को 44 वोटों के अंतर से मात दी। मेयर चुनाव नतीजे में सौम्या को 97, जबकि दिव्या को 53 वोट हासिल हुए। वैसे ग्रेटर से सौम्या का मेयर बनना पहले से ही तय माना जा रहा था। यहां भाजपा को कांग्रेस से अच्छी खासी बढ़त हासिल थी ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी का जीतना चुनौती भरा माना जा रहा था। जीत के बाद सौम्या ने मेयर पद की शपथ ली।

हालांकि कांग्रेस ने ग्रेटर में अपना मेयर बनाने के लिए पूरी जद्दोजहद की। कांग्रेस इस उम्मीद में थी कि सौम्या को मेयर कैंडिडेट बनाए जाने से नाराज़ कुछ पार्षदों का उसे साथ मिल जाए तो वो भाजपा खेमे में सेंध लगा सकती है। वहीं कुछ निदालीयों का भी साथ लेने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत लगा डाली थी।

लम्बी मंत्रणा के बाद भाजपा पार्टी की चुनाव समिति ने डॉ. सौम्या गुर्जर के नाम पर अंतिम मुहर लगाई थी। जयपुर ग्रेटर के वार्ड 87 से विजेता रहीं सौम्या गुर्जर इस पद के लिए शुरू से ही प्रबल दावेदार मानी जा रही थीं। लेकिन उन्हें आखिरी समय तक पूर्व मेयर रहीं शील धाबाई और ओबीसी महिला वर्ग से चुनाव जीती अन्य नेताओं से चुनौती मिली।


दोनों ही निगमों में कांग्रेस-भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। ‘प्रथम नागरिक’ चुने जाने के लिए मतदान से पहले दोनों ही दलों ने अपनी पार्टी के मेयर बनने का दावा किया।

ये थीं दौड़ में

जयपुर हेरिटेज में कांग्रेस की मुनेश गुर्जर और भाजपा की कुसुम यादव के बीच तो वहीं जयपुर ग्रेटर निगम में भाजपा की सौम्या गुर्जर और कांग्रेस की दिव्या सिंह के बीच टक्कर रही। संख्याबल के लिहाज़ से हेरिटेज में कांग्रेस की मुनेश और ग्रेटर का भाजपा की सौम्या का मेयर चुना जाना तय माना जा रहा था।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग