17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

8 मिनट में जंतर-मंतर के 16 यंत्रों की जानकारी, उमड़ रही भीड़

Jaipur Jantar Mantar: वर्ल्ड फेमस जंतर—मंतर का इंटरप्रिटेशन सेंटर (व्याख्या केन्द्र) पर्यटकों को लुभा रहा है। जहां 8 मिनट में ही देश—विदेश से आने वाले पर्यटकों को जंतर—मंतर के 16 यंत्रों की जानकारी मिल रही है। 5 माह में 6 लाख से अधिक लोग यंत्रों की जानकारी ले चुके हैं।

2 min read
Google source verification
8 मिनट में जंतर-मंतर के 16 यंत्रों की जानकारी, उमड़ रही भीड़

8 मिनट में जंतर-मंतर के 16 यंत्रों की जानकारी, उमड़ रही भीड़

जयपुर। वर्ल्ड फेमस जंतर—मंतर का इंटरप्रिटेशन सेंटर (व्याख्या केन्द्र) पर्यटकों को लुभा रहा है। जहां 8 मिनट में ही देश—विदेश से आने वाले पर्यटकों को जंतर—मंतर के 16 यंत्रों की जानकारी मिल रही है। जंतर—मंतर के अफसरों की मानें तो पिछले 5 माह में 6 लाख से अधिक लोग इस इंटरप्रिटेशन सेंटर से यंत्रों की जानकारी ले चुके हैं। वहीं पर्यटक अन्य म्यूजियम और मॉन्यूमेंट्स में भी इंटरप्रिटेशन सेंटर की डिमांड करने लगे हैं।

इंटरप्रिटेशन सेंटर के माध्यम से 8 मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्म में जंतर—मंतर के बारे में बताया जा रहा है। जंतर—मंतर के यंत्रों की प्रायोगिक जानकारी के साथ इसकी स्थापना की जानकारी भी दी जा रही है। यंत्रों, उनकी कार्यप्रणाली के बारे में बताया जा रहा है। हर यंत्र की जानकारी देने के साथ सूर्य की गति के अनुसार राशियों व यंत्रों पर पड़ने वाले प्रभावों की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। यह इंटरप्रिटेशन सेंटर वर्ष 2010 में बनाया गया। जंतर—मंतर घूमने आने वाले पर्यटकों को यहां डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जा रही है। इसके साथ ही यहां म्यूजियम व शोधकक्ष में भी लोग जानकारी ले रहे हैं।

मिल रहा फायदा
नई दिल्ली से आए तनवीर सिद्धिकी का कहना है कि इंटरप्रिटेशन सेंटर पर्यटकों को जंतर—मंतर की पूरी जानकारी उपलब्ध करा रहा है। अन्य मॉन्यूमेंट में भी ऐसी सुविधा हो तो उसका महत्व बढ़ेगा। लोग मॉन्यूमेंट के बारे में समझ सकते हैं। इसका फायदा सरकार और पर्यटक दोनों को मिलेगा।

यंत्रों की कार्यप्रणाली समझ में आई
कोटपूतली से आए कमल गुर्जर का कहना है कि इंटरप्रिटेशन सेंटर में डॉक्यूमेंट्री फिल्म में जंतर—मंतर की जानकारी मिली। इसे देखने के बाद यंत्रों की कार्यप्रणाली आसानी से समझ में आ गई, वहीं यंत्रों की जानकारी भी मिल जाती है। यह सेंटर पर्यटकों के लिए उपयोगी साबित हो रहा है।

आसानी से मिल गई जानकारी
लखनऊ से आई सपना जायसवाल का कहना है कि जंतर—मंतर के बारे में आसानी से जानकारी मिल गई। किसी गाइड की जरूरत नहीं पड़ी। ऐसे सेंटर हवामहल व आमेर महल में भी हो तो लोगों को स्मारकों में बारे में समझने में परेशानी नहीं आए। सेंटर देखने के बाद यंत्रों को देखकर उनकी कार्यप्रणाली समझ में आग गई।

कितने पर्यटकों ने देखा जंतर-मंतर
माह - पर्यटक संख्या
सितंबर 2023 - 82196
अक्टूबर 2023 - 120311
नवंबर 2023 - 139596
दिसंबर 2023 - 147323
जनवरी 2024 - 121644
फरवरी 2024 - 40062