
Rajasthan budget 2023: हैरिटेज नगर निगम पर मेहरबानी, 100 करोड़ से मजबूत होगा सड़क तंत्र, ग्रेटर को नहीं मिला धेला
Rajasthan budget 2023: जयपुर। राज्य के बजट में जयपुर के हैरिटेज नगर निगम को संजीवनी मिली है। हैरिटेज क्षेत्र में 30 फुट चौड़ी सड़कों की मरम्मत और रिकारपेटिंग के लिए 100 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सरकार ने बजट में पूरे प्रदेशभर के लिए 1800 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इस पैसे से सीवरेज, सौंदर्यीकरण सहित अन्य काम होंगे। हालांकि ग्रेटर नगर निगम जहां भाजपा का बोर्ड और महापौर उसे सड़क तंत्र के लिए अलग से कोई पैसा नहीं मिला। यही नहीं हैरिटेज नगर निगम के जवाहर नगर नाला के मरम्मतीकरण और कवरिंग काम के लिए भी 5 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। ग्रेटर नगर निगम में वर्ल्ड ट्रेड पार्क से नंदपुरी तक गंदे नाले के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
सीवर के लिए नहीं मिला पैसा
जयपुर की सीवरेज लाइनें जर्जर हो चुकी हैं। दोनों नगर निगम कई बार सरकार से पैसा उपलब्ध कराने की मांग कर चुके हैं। दोनों नगर निगम में करीब 6 हजार किमी सीवरेज सड़कों जाल फैला हुआ है। इसमें आधे से ज्यादा सीवरेज लाइनें खराब पड़ी हैं। ये लाइनें 35 से 50 साल पुरानी हैं। ग्रेटर नगर निगम के उप महापौर पुनीत कर्णावट ने सीएम अशोक गहलोत को पत्र लिखकर अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराने की मांग भी की थी।
चार शहरों 3डी सिटी परियोजना
अभी जयपुर को स्मार्ट शहर बनाने के लिए 3डी सिटी परियोजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। अब जोधपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर शहरों के लिए जीआईएस आधारित 3डी सिटी परियोजना की घोषणा की गई है। इस काम पर 300 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
Published on:
10 Feb 2023 06:44 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
