जयपुर

Jaipur News: पार्षदों-अधिकारियों की अयोध्या यात्रा… ब्रेकफास्ट में डिस्काउंट पर भिड़े, 14700 का बिल और दिए 8 हजार

जयपुर ग्रेटर नगर निगम के पार्षदों व अधिकारियों की अयोध्या की अयोध्या यात्रा विवादों में घिर गई है। निगम के अधिकारी भुगतान को लेकर विवाद कर रहे हैं।

जयपुरOct 19, 2024 / 12:26 pm

Lokendra Sainger

जयपुर ग्रेटर निगम की अयोध्या यात्रा विवादों में घिर गई है। शुक्रवार को कुछ वीडियो वायरल हुए। इनमें एक वीडियो नाश्ता करने के बाद भुगतान का है। इस वीडियो में निगम के अधिकारी भुगतान को लेकर विवाद कर रहे हैं।
दरअसल, बुधवार को पार्षद और अधिकारी अयोध्या के लिए रवाना हुए। सिकंदरा, टोल प्लाजा स्थित जानकी पैलेस में नाश्ता किया। जब बिल की बारी आई तो 14700 रुपए के स्थान पर आठ हजार रुपए का भुगतान किया गया। हालांकि, होटल प्रबंधन का कहना है कि पहले ही दो हजार रुपए का डिस्काउंट कर दिया था।
होटल की व्यवस्था बहुत खराब थी। मनमाना बिल लगाया है। मैंने किचन में खड़े होकर नाश्ता तैयार करवाया है। जब मैंने पराठे की गिनती करने को कहा तो होटल प्रबंधन ने सुनी नहीं। होटल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाऊंगी। –रजनी माधीवाल, नोडल अधिकारी
दो हजार रुपए का डिस्कांउट पहले ही कर दिया था। इसके बाद भी निगम अधिकारी पैसे नहीं दे रहे थे। जैसे-तैसे आठ हजार रुपए दिए। इसके बाद बिलिंग पर सवाल उठाए। मैंने कैमरा चेक करने के लिए भी कहा था। –सुरेंद्र कसाना, होटल संचालक
यह भी पढ़ें

Jaipur: जमीन का पट्टा मिलना हुआ आसान, JDA ने जारी की नई एसओपी; जानें

Hindi News / Jaipur / Jaipur News: पार्षदों-अधिकारियों की अयोध्या यात्रा… ब्रेकफास्ट में डिस्काउंट पर भिड़े, 14700 का बिल और दिए 8 हजार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.