scriptगोविंददेवजी के रचना झांकियों में श्रीकृष्ण की लीलाओं के दर्शन, अब परवान पर चढ़ेगा फागोत्सव | Jaipur Govinddevji Temple Phagotsav Rachana Jhanki | Patrika News
जयपुर

गोविंददेवजी के रचना झांकियों में श्रीकृष्ण की लीलाओं के दर्शन, अब परवान पर चढ़ेगा फागोत्सव

Govinddevji Mandir Jaipur : फाल्गुन के साथ ही शहर में फाग के रंग बिखरने लगे है। घर—घर फागोत्सव का आयोजन हो रहा है, वहीं आराध्य गोविंददेवजी मंदिर में भी फाग का उल्लास नजर आने लगा है।

जयपुरFeb 20, 2023 / 11:48 am

Girraj Sharma

गोविंददेवजी के रचना झांकियों में श्रीकृष्ण की लीलाओं के दर्शन, अब परवान पर चढ़ेगा फागोत्सव

गोविंददेवजी के रचना झांकियों में श्रीकृष्ण की लीलाओं के दर्शन, अब परवान पर चढ़ेगा फागोत्सव

जयपुर। फाल्गुन के साथ ही शहर में फाग के रंग बिखरने लगे है। घर—घर फागोत्सव का आयोजन हो रहा है, वहीं आराध्य गोविंददेवजी मंदिर में भी फाग का उल्लास नजर आने लगा है। मंदिर में रचना झांकी के माध्यम से श्रीकृष्ण की विभिन्न लीला झांकियों के दर्शन हो रहे है। ठाकुरजी को गुलाल अर्पित करने के साथ ही गुलाल की पोशाक होली के रंगों का उल्लास बिखेर रही है। भक्तों की ओर से फाग के गीतों और भजनों के बीच नृत्य की प्रस्तुति देना शुरू हो गया है। 27 फरवरी से होली की धमाल के बीच फागोत्सव का उल्लास परवान पर चढ़ेगा।

गोविंददेवजी मंदिर में रचना झांकी में श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़ी झांकियों के दर्शन हो रहे है। इनमें वासुदेवजी द्वारा श्रीकृष्ण को गोकुल लेकर जाना, महाशिवरात्रि पर विशेष झांकी, गौरांग प्रभु का हरिनाम संकीर्तन करते हुए की झांकी के दर्शन हो चुके है। अब रचना झांकी में नियमित अलग—अलग झांकियों के दर्शन होंगे। मंदिर में 26 फरवरी तक रोजाना रचना झांकी के दर्शन होंगे।

बरसाने की लट्ठमार होली होगी साकार
मंदिर प्रवक्ता मानस गोस्वामी ने बताया कि फागोत्सव में 27 फरवरी से 2 मार्च तक होलिकोत्सव मनाया जाएगा, इसमें ठाकुरजी के समक्ष फाग के रंग बिखरेंगे, होली के गीतों की धमाल नजर आएगी। मंदिर में बरसाने की लट्ठमार होली भी साकार होगी। जयपुर के विभिन्न कलाकार ठाकुर जी के समक्ष हाजिरी अर्पित करेंगे। दोपहर 12:30 से शाम 4:30 बजे तक होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपराह्न 3 से 4:30 बजे तक रचना झांकी के दर्शन होंगे। कलाकार पुष्प वर्षा, चंग, धमाल, बांसुरी वादन के साथ भजनों की स्वर लहरियां बिखेरेंगे।

पुष्प फागोत्सव में होगी भजनों की अमृत वर्षा
मंदिर के प्रवक्ता मानस गोस्वामी ने बताया कि पुष्प फागोत्सव का कार्यक्रम 3 व 4 मार्च को होगा। भजन सम्राट बाल व्यास श्रीकांत शर्मा दोपहर एक से शाम 4:30 बजे तक भजनों की अमृत वर्षा करेंगे। कलाकार फाल्गुनी नृत्य की प्रस्तुतियां देंगे।

होली पद अनुष्ठान 5 मार्च को
फागोत्सव में 5 मार्च को होली पद का विशेष कार्यक्रम होगा। कोलकाता के मालीराम शास्त्री दोपहर एक से शाम 4:30 बजे तक भजनों की स्वर लहरियां बिखरेंगे। भजनों के माध्यम से गोविंददेवजी को रिझाया जाएगा। इस बीच विशेष नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।

 

यह भी पढ़े : खाटू श्यामजी के दर्शनों के लिए हो जाइए तैयार, जाएगा श्याम भक्तों का रैला

 

6 मार्च को गुलाल होली
गोविंददेवजी मंदिर में 6 मार्च को गुलाल होली का आयोजन होगा। ठाकुरजी राधेरानी के संग होली खेलने नजर आएंगे। इस खुशी में भक्त भी होली के रंग में सराबोर होंगे। मंदिर में भक्त भी ठाकुरजी के संग होली खेलते नजर आएंगे।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8igfop

Hindi News/ Jaipur / गोविंददेवजी के रचना झांकियों में श्रीकृष्ण की लीलाओं के दर्शन, अब परवान पर चढ़ेगा फागोत्सव

ट्रेंडिंग वीडियो