जयपुर

लोकसभा चुनाव में 11 सीट हारने पर क्या बोले राजस्थान के नए BJP प्रदेशाध्यक्ष राठौड़, पढ़ें पूरा Exclusive इंटरव्यू

Rajasthan Politics: राजस्थान के नए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का राजस्थान पत्रिका के साथ धमाकेदार इंटरव्यू…

जयपुरJul 27, 2024 / 10:03 am

Lokendra Sainger

Rajasthan BJP New President Interview: प्रदेश भाजपा में नवनियुक्त अध्यक्ष मदन राठौड़ शुक्रवार को दिनभर दिल्ली में नेताओं से मुलाकात करते रहे। सुबह वेस्टर्न कोर्ट गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं की शुभकामनाओं का दौर चला और फिर वे सांसद व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी के आवास पर पहुंचे।
यहां जोशी ने उनका साफा पहनाकर और दुपट्टा ओढाकर स्वागत किया। राठौड़ ने कहा कि जोशी से अनुभव और गुरु मंत्र लेने आया हूं। इसके बाद सीधे संसद पहुंचे और वहां कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। इस बीच राठौड़ ने राजस्थान पत्रिका से बातचीत में कहा कि सत्ता और संगठन में सामंजस्य बनाए रखना उद्देश्य होगा। आम कार्यकर्ता के मान सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा। संगठन की मौजूदा टीम के अनुभव के साथ आगे बढ़ेंगे।

राजस्थान पत्रिका से विशेष बातचीत

सवालराजस्थान में भाजपा 11 लोकसभा सीट हारने के क्या करण मानते हैं।

जवाब– चुनाव में कांग्रेस ने भ्रम पैदा किया। आरक्षण को समाप्त करने, संविधान को बदलने का भ्रम फैलाया। अब कोई पचास बार झूठ बोलेगा तो स्वभाविक है कि जनता थोड़ा बहुत उसके भ्रम में फंस जाएगी। प्रदेश में भी ऐसा ही हुआ। तुष्टीकरण की पराकाष्ठा पार करते हुए समाज को तोड़ने का षड्यंत्र किया। जनता के सामने अब इनकी पोल खोलने का काम होगा।
सवाल– अब सियासी सर्जरी कैसे करेंगे। क्या नई टीम बनाएंगे।

जवाब– पुराने और मौजूदा टीम के अनुभव व राय के आधार पर आगे बढ़ेंगे। सभी लोगों को साथ लेकर पार्टी की एकजुटता और मजबूती के लिए काम करेंगे। नए लोगों को विचार से जोड़ने पर फोकस रहेगा।
सवाल– आपके ऊपर उपचुनाव में पांचों सीट जीतने की चुनौती रहेगी।

जवाब– चुनौतियों को स्वीकार करके ही भाजपा विश्व के सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उपचुनाव में जो भी चुनौती होगी, उसे दूर कर जीत का परचम फहराएंगे। जनता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी गारंटी पर भरोसा है।
सवाल– क्या आपको लगता है कि संगठन में गुटबाजी है।

जवाब– राजस्थान में भाजपा एकजुट है किसी भी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है। सी.पी. जोशी ने जो टीम तैयार की है, उसके अनुभव का फायदा मिलेगा।
यह भी पढ़ें

शांति धारीवाल के बिगड़े बोल… सदन में अपशब्दों का किया प्रयोग; बोले- ‘कोटा में रहना है या नहीं…’

संबंधित विषय:

Hindi News / Jaipur / लोकसभा चुनाव में 11 सीट हारने पर क्या बोले राजस्थान के नए BJP प्रदेशाध्यक्ष राठौड़, पढ़ें पूरा Exclusive इंटरव्यू

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.