जयपुर

National farmers day, दुनियाभर में होते हैं आयोजन

National Farmers Day 2019: हमारे जीवन के लिए भोजन बेहद जरूरी है। बिना भोजन के हम जीवित नहीं रह सकते।

जयपुरDec 23, 2019 / 04:38 pm

Ashish

National farmers day, दुनिभार में होते हैं आयोजन

जयपुर
National Farmers Day 2019: हमारे जीवन के लिए भोजन बेहद जरूरी है। बिना भोजन के हम जीवित नहीं रह सकते। कड़ी मेहनत करके अन्न उपजा करके ये भोजन हमें महुैया करवाते हैं हमारे किसान भाई। ऐसे में इन किसानों के लिए दुनियाभर में अलग अगल तारीखों पर किसान दिवस ( Kisan Diwas) मनाया जाता है। इस दिन अलग अलग कार्यक्रम होते हैं। हालांकि भारत में हर साल 23 दिसंबर का दिन किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में देश के पांचवे प्रधानमंत्री रहे चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस को हर साल किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देशभर में किसानों के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
दरअसल, एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में करीब 570 मिलियन से ज्यादा खेते हैं। 90 फीसदी से ज्यादा खेत एक व्यक्ति या फिर एक परिवार की ओर से खेतीबाड़ी के काम में लिए जाते हैं। किसान धरती से अनाज के साथ ही दलहन और फल-सब्जियों की पैदावार करते हैं। अगर किसान नहीं हो तो दुनियाभर में हमारी भोजन की जरूरत को पूरा नहीं किया जा सकता। किसान कड़ी मेहनत करके खेतों में उपज की पैदावार करते हैं। भारत में देश के पांचवे प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। आपको बता दें कि चौधरी चरण सिंह किसान परिवार से थे। उन्हें किसानों का मसीहा कहा जाता था। दरअसल, भारतीय किसानों की स्थिति में सुधार लाने का श्रेय उन्हें ही दिया जाता है। खुद किसान परिवार से होने के कारण वह किसानों की समस्या और स्थिति से अच्छी तरह वाकिफ होते थे। उन्होंने किसान हित में कई सुधार कार्य किए। आपको बता दें कि देश में किसानों के लिए कल्याण की कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। फिर भी बड़ी संख्या में किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार की अभी बहुत जरूरत है। अक्सर देखा जाता है कि तंगहाली के चलते परेशान होकर काफी किसान मौत तक को गले लगा लेते हैं। ऐसे में जरूरत इस बात की है कि किसान हित में ऐसे इंतजाम किए जाने की जरूरत है कि जो किसान हमारा पेट भरने का इंतजाम करता है, वो जीवन में खुशहाल रहे। आइए जानते हैं दुनिया के अन्य देशों में किसान दिवस कब मनाया जाता है किसान दिवस:

जांबिया
हर साल अगस्त के पहले सोमवार को यहां राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर देश की प्रगति में किसानों के योगदान की सराहना की जाती है।

अमेरिका
अमेरिका में हर साल 12 अक्टूबर को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर अमेरिका के इतिहास में किसानों के योगदान को याद किया जाता है। कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
घाना
घाना में हर साल दिसंबर के पहले शुक्रवार को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर किसानों को उनके योगदानों के लिए खाद्य और कृषि मंत्रालय की ओर से पुरस्कृत किया जाता है।
नेपाल
भारत के पडौसी देश नेपाल में नेपाली कैलेंडर के अनुसार ज्येष्ठ महीने की 27 तारीख को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार ज्येष्ठ का महीना मई-जून में पड़ता है।

Hindi News / Jaipur / National farmers day, दुनियाभर में होते हैं आयोजन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.