जयपुर

कांग्रेस राज में 19 में से 17 परीक्षा पेपर लीक हुए, दोषियों को मिलेगी सजा : CM Sharma

Congress Followed policy of Appeasement, Says CM Sharma : श्रीगंगानगर/श्रीकरणपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में अब जन-जन की पार्टी का राज है। जनता जो चाहेगी वही काम होगा। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में विधायक अपने इलाके के मुख्यमंत्री थे और ये मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के पर्याय थे। अब यह नहीं होगा।

जयपुरDec 26, 2023 / 10:11 pm

जमील खान

Congress Followed policy of Appeasement, Says CM Sharma

Congress Followed policy of Appeasement, Says CM Sharma : श्रीगंगानगर/श्रीकरणपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में अब जन-जन की पार्टी का राज है। जनता जो चाहेगी वही काम होगा। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में विधायक अपने इलाके के मुख्यमंत्री थे और ये मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के पर्याय थे। अब यह नहीं होगा। जनता को उन सभी समस्याओं से मुक्ति दिलाने का प्रयास भाजपा सरकार करेगी, जिनसे वह त्रस्त थी। मुख्यमंत्री मंगलवार को श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तुष्टीकरण के नाम पर देश में राज किया। जनता ने 2014 में भाजपा को जनादेश दिया तो प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस को अपनी नीति बदलने को मजबूर कर दिया। कांग्रेस वादे पूरा नहीं करती थी। कांग्रेस के राज में उन्नीस में से सत्रह परीक्षाओं के पेपर लीक हुए। जो दोषी हैं उनको सजा दिलाने का काम सरकार करेगी। किसानों के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते समय उन्होंने श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिलों के किसानों से जुड़ी कई समस्याओं के समाधान करने की दिशा में प्रयास करने का विश्वास दिलाया।

महिला सुरक्षा पहला काम
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के राज में महिला अत्याचार के मामलों में राजस्थान का पहला नंबर था। बलात्कार के मामलों को लेकर यह कहा जाता कि ज्यादातर मामले झूठे होते हैं। बलात्कर के मामलों को लेकर एक वरिष्ठ मंत्री की टिप्पणी ‘र्राजस्थान मर्दों का प्रदेश है’, को जनता भूली नहीं है। महिला सुरक्षा अब सरकार की प्राथमिकता रहेगी।

Hindi News / Jaipur / कांग्रेस राज में 19 में से 17 परीक्षा पेपर लीक हुए, दोषियों को मिलेगी सजा : CM Sharma

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.