
mahesh joshi
शहर में पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में 96 करोड़ रुपए की पेयजल परियोजनाएं बनी हैं। दो परियोजनाएं तो ऐसी हैं जिनकी घोषणाएं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दो वर्ष पहले की थी। अब जब इन परियोजनाओं का धरातल पर काम शुरू करने का समय आया तो इंजीनियर और काम लेने वाली फर्म के कदम अचानक रुक गए। क्योंकि जलदाय मंत्री महेश जोशी इन परियोजनाओं का शिलान्यास करना चाहते हैं। लेकिन शिलान्यास का शेड्यूल मंत्री की ओर से तय नहीं किया गया है।
समीक्षा किस बात की
जलदाय विभाग बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन के मामले में अन्य विभागों से फिसड्डी साबित हो रहा है। एसीएस सुबोध अग्रवाल एक महीने में चार बार विभागीय कामकाज की समीक्षा करते हैं।
ये परियाजनाएं, इतनी आबादी होंगी लाभान्वित
लक्ष्मण डूंगरी-16 करोड़ बासबदनपुरा, दिल्ली रोड की 30 से ज्यादा कॉलोनियों की करीब 70 हजार की आबादी बीसलपुर के पानी से लाभान्वित होगी।
ट्रांसफर मैन परियोजना-66 करोड़जेएलएन रोड़ से दिल्ली रोड न्यू फिल्टर प्लांट तक 18 किमी लंबी लाइन बिछेगी। परियोजना से 10 लाख की आबादी के लिए पेयजल व्यवस्था मजबूत होगी। साथ ही आमेर, जयसिंहपुरा खोर, ईदगाह समेत ट्रांसपोर्ट नगर, गोवर्धनपुरी क्षेत्र की एक लाख की आबादी को पानी मिलेगा।
भटटा बस्ती-उद्योग नगर पानी की टंकीदोनों परियोजनाओं से हजारों 20 हजार से ज्यादा की आबादी के लिए पर्याप्त दबाव से पेयजल उपलब्ध होगा।
Published on:
12 Dec 2022 10:44 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
