
भारतीय स्कूल पुरस्कार से किया सम्मानित
जयपुर। राजधानी जयपुर की एक स्कूल को भारतीय स्कूल पुरस्कार मिला है। ब्रह्मपुरी स्थित डीएवी सीनियर सैकंडरी स्कूल को भारतीय स्कूल पुरस्कार मिला है। संस्था निदेशक सीए मनोज कुमार अग्रवाल को शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए अवार्ड दिया गया है।
हरियाणा स्थित गुरूग्राम के एक होटल में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जहां इस स्कूल को बेस्ट स्कूल का अवार्ड दिया गया। दोनों पुरस्कार मशहुर बालीवुड अभिनेत्री शिवानी शर्मा की ओर से दिए गए। संस्था प्राचार्या हरिता अग्रवाल ने बताया कि हमारे स्कूल के लिए इस साल गोल्डन जुबली साल के रूप में यह एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ। अग्रवाल ने बताया कि इस समारोह में देशभर की उन स्कूलों को चुना गया। जो पढ़ाई के साथ अन्य मापदंडों पर आधारित रही है। सभी पैरामीटर को ध्यान में रखकर स्कूलों का चयन किया जाता है। जिसके बाद स्कूलों को बेस्ट स्कूल का अवार्ड दिया जाता है।
गुरूग्राम में समारोह का आयोजन हुआ। जहां भारतीय स्कूल पुरस्कार ने देश भर के विभिन्न स्कूलों को 100 से अधिक उत्कृष्टता पुरस्कारों से नवाजा गया।
Published on:
22 Sept 2023 09:54 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
