14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा पर आज होगा होलिका दहन

प्रेम और भाईचारे का प्रतिक रंगों का त्योहार आज राजधानी जयपुर सहित प्रदेशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। परंपराओं के अनुसार रात्रि में प्रदोष व्यापिनी भद्रा रहित पूर्णिमा पर शुभ मुहूर्त में जगह-जगह होलिका दहन किया जाएगा।

2 min read
Google source verification
holi__samagri.jpg

जयपुर. प्रेम और भाईचारे का प्रतिक रंगों का त्योहार आज राजधानी जयपुर सहित प्रदेशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। परंपराओं के अनुसार रात्रि में प्रदोष व्यापिनी भद्रा रहित पूर्णिमा पर शुभ मुहूर्त में जगह-जगह होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन से पहले महिलाएं होलिका का पूजन करेंगी। इस मौके पर महिलाएं दस दिन तक सुनी जाने वाली दशामाता की कथा की पूजन सामग्री को होली की झल (लो) दिखाएगी और अर्घ्य चढ़ाएंगी। होलिका दहन के अगले दिन सोमवार को रंगोत्सव मनाया जाएगा। इसी दिन से सुहागिन महिलाएं व कन्याएं 16 दिन तक गणगौर पूजन करेंगी।

सिटी पैलेस में मनेगी शाही होली

जयपुर की होली अपने आप में अनोखी होती है। इस दिन सिटी पैलेस सहित शहरभर में होलिका दहन होगा। सबसे पहले शहर में सिटी पैलेस में पूर्व राजघराने के सदस्य सुख-समृद्धि की कामना के साथ हवन में आहुतियां देंगे। इसके बाद पूजन कर परंपरागत तरीके से होलिका दीपन करेंगे। इस पुरातन परंपरा को देखने के लिए बड़ी संख्या में देसी-विदेशी पर्यटकों के साथ स्थानीय लोग भी जुटेंगे। सिटी पैलेस में परंपरागत तरीके से चंग व ढफ की थाप पर लोक कलाकार ढुंढाड़ी संस्कृति से सराबोर करेंगे। पुरानी परंपरा के अनुसार शहर के कई क्षेत्रों में सिटी पैलेस की होली से अग्नि ले जाकर होली दीपन किया जाएगा।

यहां भी होगा होलिका दहन

शहर में कई स्थानों होलिका दहन होगा। शहर के परकोटा, राजापार्क, मोती डूंगरी, आदर्शनगर, खातीपुरा, झोटवाड़ा, विद्याधरनगर, सांगानेर, गोनेर रोड सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में होलिका दहन होगा। पूजन के बाद क्षेत्र के वरिष्ठजन होलिका में अग्नि प्रज्ज्वलित करेंगे। इस मौके पर ने लोक कलाकार व स्थानीय लोग चंग एवं ढप की थाप के बीच होली के गीतों पर नृत्य करेंगे। शहर में कई स्थानों पर परंपरागत गालीबाजी के आयोजन होंगे। सुख-समृद्धि की कामना लोग सुख-समृद्धि की कामना के साथ होलिका के प्रदक्षिणा करेंगे।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग