13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

HOLI 2022 : जयपुर के गोविंददेवजी के 26 फरवरी से बिखरेंगे फाग के रंग

Holi 2022 जयपुर। शहर में फाग के रंग बिखरने लगे है। कई संस्थाओं व संगठनों की ओर से फागोत्सव का आयोजन शुरू हो गया है। Jaipur Phagotsav शहर के आराध्य गोविंददेवजी मंदिर 26 फरवरी से रचना झांकी शुरू होगी। Govinddevji Temple Jaipur राजभोग झांकी के बाद दोपहर 12.30 बजे से 12.45 बजे तक रचना झांकी के विशेष दर्शन होंगे। ठाकुरजी की गुलाल की पोशाक में नजर आएंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
HOLI 2022 : जयपुर के गोविंददेवजी के 26 फरवरी से बिखरेंगे फाग के रंग

HOLI 2022 : जयपुर के गोविंददेवजी के 26 फरवरी से बिखरेंगे फाग के रंग

Holi 2022 जयपुर। शहर में फाग के रंग बिखरने लगे है। कई संस्थाओं व संगठनों की ओर से फागोत्सव का आयोजन शुरू हो गया है। Jaipur Phagotsav शहर के आराध्य गोविंददेवजी मंदिर 26 फरवरी से रचना झांकी शुरू होगी। Govinddevji Temple Jaipur राजभोग झांकी के बाद दोपहर 12.30 बजे से 12.45 बजे तक रचना झांकी के विशेष दर्शन होंगे। ठाकुरजी की गुलाल की पोशाक में नजर आएंगे।

श्रीश्याम अनुराग सप्ताह के साथ दिवसीय महोत्सव के तहत मुहाना रोड स्थित श्याम मंदिर में श्याम बाबा का दरबार सजाया गया। भक्तों ने भजनों के बीच फाल्गुनी रंग बिखेंरे। गायक सुनील शर्मा, शैली शर्मा सहित अन्य कलाकारों ने श्याम प्रभु के दरबार में फाल्गुनी भजनों की ऐसी तान छेड़ी कि लोग नाचने लगे। अमित नामा, रश्मि ओझा ने भजनों से श्रद्धालुओं को रिझाया। सुनील शर्मा ने बताया कि घर घर जोत घर घर भजन संध्या अभियान के तहत सभी साजों सामान और भजन मंडली के साथ यह आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर श्री श्याम मंदिर में बाबा श्याम का फाल्गुनी फूलों से नयनाभिराम श्रृंगार किया गया।

श्रीप्रेमभाया मंडल समिति की ओर से विभिन्न देवालयों में चल रहे फागोत्सव तहत रविवार को मंदिर श्रीप्रेमभाया सरकार श्रीहरियुगल विहार, शिवदासपुरा टोंक रोड पर श्री प्रेमभाया सरकार का फाग उत्सव मनाया गया। इसमें श्रीप्रेमभाया सरकार के गुलालमय गजरों का श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर भक्तों ने फूलों की होली खेली। फागोत्सव में योगेश भटनागर ने पाछांँ सै मटकी फोड़ी, छाने से गागर तोडी या कांई की होरी कानुडा..., बनवारी सैनी ने 'तक- तक मारे पिचकारी रे, नन्द जी को लाल सयानों..., संजय तँवर ने 'राधे के संग नन्दलाल खेले फाग यमुना तीर पै... जैसे भक्त शिरोमणि युगल सरकार की फाग रचनाओं से भक्ति रस बरसाया।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग