bell-icon-header
जयपुर

आपदा प्रबंधन में भी ‘खेल’ की जांच शुरू, निगम आयुक्त के निर्देश के बाद अफसरों ने शुरू किया ये काम

Jaipur Flood Control Rooms: हैरिटेज नगर निगम प्रशासन ने आपदा प्रबंधन में ‘चहेतों’ को फायदा पहुंचाने वाले मामले की जांच शुरू कर दी है। निगम आयुक्त ने राजेन्द्र सिंह शेखावत ने बाढ़ नियंत्रण कक्षों में आवश्यक व्यवस्था करने के लिए जारी की गई निविदा की जांच के निर्देश दिए है।

जयपुरJun 23, 2023 / 11:58 am

Girraj Sharma

आपदा प्रबंधन में भी ‘खेल’ की जांच शुरू, निगम आयुक्त के निर्देश के बाद अफसरों ने शुरू किया ये काम

जयपुर। हैरिटेज नगर निगम प्रशासन ने आपदा प्रबंधन में ‘चहेतों’ को फायदा पहुंचाने वाले मामले की जांच शुरू कर दी है। निगम आयुक्त ने राजेन्द्र सिंह शेखावत ने बाढ़ नियंत्रण कक्षों में आवश्यक व्यवस्था करने के लिए जारी की गई निविदा की जांच के निर्देश दिए है। इसके बाद निगम प्रशासन ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

आपदा प्रबंधन के तहत बाढ़ राहत में संसाधन उपलब्ध कराने के टेंडर में समय बढ़ाने और निगम प्रशासन की ओर से रखी शर्त का विरोध में हैरिटेज सिटी कॉन्ट्रक्टर्स सोसायटी उतर आई। इसे लेकर सोसायटी पदाधिकारियों ने निगम अफसरों के सामने विरोध दर्ज कराया है। इसके बाद निगम आयुक्त राजेन्द्र सिंह ने टेंडर की जांच करने के निर्देश जारी किए।

 

यह भी पढ़ें

आपदा प्रबंधन में भी ‘खेल’, अफसरों को चलानी पड़ी नोटशीट

मामले को प्रमुखता से उठाया
आपदा प्रबंधन के तहत बाढ़ राहत में संसाधन उपलब्ध कराने के टेंडर में ‘गड़बड़ी’ को लेकर ‘आपदा प्रबंधन के टेंडर में खेल, चहेते को मलाई खिलाने के लिए लगाई शर्त’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर मामले को उजागर किया था, इसके बाद निगम प्रशासन ने इसकी जांच के निर्देश जारी किए।

Hindi News / Jaipur / आपदा प्रबंधन में भी ‘खेल’ की जांच शुरू, निगम आयुक्त के निर्देश के बाद अफसरों ने शुरू किया ये काम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.