15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में अगले माह 1018 डेयरी बूथों की मिलेगी सौगात

Heritage Nagar Nigam : राजधानी में जल्द ही लोगों के घर के पास डेयरी बूथ होंगे। शहर में अगले माह 1018 नए डेयरी बूथ खुलेंगे। इसकी तैयारी हो चुकी है। निगम अधिकारियों की मानें तो मई माह में लोगों को 1018 डेयरी बूथ आवंटन किए जाएंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
जयपुर में अगले माह 1018 डेयरी बूथों की मिलेगी सौगात

जयपुर में अगले माह 1018 डेयरी बूथों की मिलेगी सौगात

जयपुर। राजधानी में जल्द ही लोगों के घर के पास डेयरी बूथ होंगे। शहर में अगले माह 1018 नए डेयरी बूथ खुलेंगे। इसकी तैयारी हो चुकी है। हैरिटेज नगर निगम क्षेत्र में 455 डेयरी बूथों खुलेंगे। वहीं जयपुर ग्रेटर निगम क्षेत्र में 563 डेयरी बूथों खुलेंगे। दोनों नगर निगमों ने इसके लिए लॉटरी निकाल ली है। अब जल्द ही सफल आवेदकों केा साक्षात्कार के बाद बूथ आवंटन किए जाएंगे। निगम अधिकारियों की मानें तो मई माह में लोगों को 1018 डेयरी बूथ आवंटन किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा की अनुपालना में दोनों नगर निगमों ने राजधानी जयपुर में नए डेयरी बूथ खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। हैरिटेज नगर निगम ने एक दिन पहले ही 455 डेयरी बूथों के लिए लॉटरी निकाली। 455 डेयरी बूथों के लिए चार गुणा 1820 सफल आवेदकों को लॉटरी में शामिल किया गया। डेयरी बूथ की लाॅटरी के बाद अब सफल आवेदकों के दस्तावेजों की जांच होगी। इसके लिए जल्द ही हैरिटेज निगम प्रशासन कार्यक्रम जारी करेगा। दस्तावेज की जांच के बाद सफल आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद पात्र 455 आवेदकों को डेयरी बूथ अलॉट किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : बेरोजगारों के लिए खुश खबर, 455 डेयरी बूथों के लिए निकाली लॉटरी

मूल दस्तावेजों की जांच का काम
नगर निगम जयपुर ग्रेटर में डेयरी बूथ आवंटन समिति ने गत 6 अप्रेल को लाॅटरी के माध्यम से जिन 2252 आवेदकों का चयन कर लिया। इन आवेदकों के मूल दस्तावेजों की जांच का काम किया जा रहा है। निगम प्रशासन 22 अप्रेल तक आवेदकों के दस्तावेजों की जांच करेगा। इसके बाद सफल आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इसमें सफल 563 आवेदकों को डेयरी बूथ आवंटन किया जाएगा।