
जयपुर। हाईकोर्ट ने राजीव गांधी सेवा केन्द्र का नाम अटल सेवा केन्द्र करने के सरकार के 28 दिसंबर, 14 का आदेश रद्द कर दिया है। न्यायाधीश मनीष भंडारी ने पूर्व विधायक संयम लोढा़ की याचिका मंजूर करते हुए यह आदेश दिया। अधिवक्ता पुनीत सिंघवी ने बताया कि कोर्ट ने नाम बदलने के सरकार के फैसले को गैर-कानूनी बताया है। यह भी कहा कि केन्द्र सरकार अधिसूचना के जरिए नाम नहीं बदल सकती।
पूरे देश में ये केन्द्र राजीव गांधी सेवा केन्द्र के नाम से चल रहे हैं। कोर्ट ने ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग से कहा कि इस तरह की पुनरावृत्ति नहीं हो। साथ ही यह सुझाव भी दिया कि एेसी पुनरावृत्ति रोकने के लिए सेवा केन्द्रों का नाम किसी स्वाधीनता सेनानी के नाम पर रखा जाए। राज्य सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाने के लिए इन केन्द्र का नाम बदल दिया था।
सरकार को सबक सिखाएगी जनता - पायलट
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि उच्च न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला देकर भाजपा सरकार की संकीर्ण सोच को आईना दिखाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने राजीव गांधी सेवा केन्द्रों का नाम बदलकर अटल सेवा केन्द्र रख दिया था जो उसकी द्वेषता की राजनीति का सबसे बड़ा प्रमाण है, जिस पर आज न्यायालय ने रोक लगा दी है। भाजपा सरकार की झूंठ की परत धीरे-धीरे उतर रही है और जनता के सामने भाजपा का भ्रम का मुखौटा उतर चुका है।
यथावत रखे जाने के उच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत - गहलोत
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा की ओर से सत्ता में आते ही राजीव गांधी सेवा केन्द्रों का नाम बदलकर अटल सेवा केन्द्र करने के निर्णय को निरस्त कर पुन: राजीव गांधी सेवा केन्द्र करने के राजस्थान उच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया है।
उन्होंने कहा कि जब भी भाजपा सरकार सत्ता में आई है, इन्होंने विकास करने की बजाय कांग्रेस सरकार के लोकप्रिय कार्यों योजनाओं का नाम बदलने का काम किया है। पहले राजीव गांधी शिक्षा संकुल का नाम बदल दिया था, जबकि संकुल का शिलान्यास एवं उद्घाटन दोनों राजीव गांधी शिक्षा संकुल के नाम से हुए थे। इसी प्रकार राजीव गांधी स्वर्ण जयंती पाठशालाओं से भी राजीव गांधी का नाम हटा दिया था। इस कार्यकाल में राजीव गांधी सेवा केन्द्रों के अलावा इंदिरा प्रियदर्शिनी योजना, वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना, शुभ लक्ष्मी योजना सहित कई योजनाओं व विश्वविद्यालयों के नाम बदले गए हैं।
Updated on:
20 Jan 2018 11:39 am
Published on:
20 Jan 2018 10:06 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
