पहली बार लोकरंग का हिस्सा बने चैरो नृत्य की प्रस्तुति खास रही। हरियाणा के फाग नृत्य ने होली के खुशहाल रंगों से रूबरू करवाया। अंत में पद्मश्री अलंकृत गुलाबो सपेरा ने साथी कलाकारों के साथ मिलकर कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति से राजस्थानी संस्कृति की मनमोहक छटा बिखेरी। इस दौरान गुलाबो सपेरा ने भाव भंगिमाओं को दर्शाकर श्रोताओं को आनंदित किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि पर्यटन, कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के शासन सचिव रवि जैन और विशिष्ट अतिथि ग्रामीण गैर कृषि विकास अधिकरण (रूडा) की प्रबंध निदेशक डॉ. मनीषा अरोड़ा की उपस्थिति में लोकरंग का झंडा फहराकर उद्घाटन किया गया।