scriptग्रेटर निगम : पांच पार्षद 100 स्ट्रीट लाइट लेकर गए, दो घंटे में वापस ले लीं | greater nagar nigam jaipur street lights news | Patrika News
जयपुर

ग्रेटर निगम : पांच पार्षद 100 स्ट्रीट लाइट लेकर गए, दो घंटे में वापस ले लीं

दिवाली से पहले स्ट्रीट लाइट पर ग्रेटर नगर निगम में घमासान मचा है। जैसे-तैसे गुरुवार को मालवीय नगर जोन के पांच पार्षद 20-20 लाइट लेकर अपने घर रवाना हुए। दो घंटे बाद ही इन लाइट को वापस ले लिया। एलआइ योगेश ने सभी पार्षदों के घर जाकर लाइट वापस ले ली। आयुक्त महेंद्र सोनी ने पार्षदों को लाइट देने पर नाराजगी जाहिर की और जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

जयपुरOct 14, 2022 / 12:26 pm

Ashwani Kumar

ग्रेटर निगम : पांच पार्षद 100 स्ट्रीट लाइट लेकर गए, दो घंटे में वापस ले लीं

ग्रेटर निगम : पांच पार्षद 100 स्ट्रीट लाइट लेकर गए, दो घंटे में वापस ले लीं


कांग्रेस पार्षदों के विरोध के बाद लाइट वापस लीं

जयपुर. दिवाली से पहले स्ट्रीट लाइट पर ग्रेटर नगर निगम में घमासान मचा है। जैसे-तैसे गुरुवार को मालवीय नगर जोन के पांच पार्षद 20-20 लाइट लेकर अपने घर रवाना हुए। दो घंटे बाद ही इन लाइट को वापस ले लिया। एलआइ योगेश ने सभी पार्षदों के घर जाकर लाइट वापस ले ली। आयुक्त महेंद्र सोनी ने पार्षदों को लाइट देने पर नाराजगी जाहिर की और जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
दरअसल, भाजपा पार्षद महेश सैनी, महेश सैनी बच्चू, रमेश सैनी, नरेश शर्मा और हिमांशु जैन मालवीय नगर जोन कार्यालय से लाइट लेकर चले गए। इसकी जानकारी जब कांग्रेस पार्षदों को हुई तो उन्होंने जोन कार्यालय पर आकर नारेबाजी की। कार्यवाहक महापौर शील धाभाई और आयुक्त महेंद्र सोनी से आपत्ति भी दर्ज कराई। इसके बाद भाजपा पार्षदों से लाइट वापस ले ली गईं।
कार्यवाहक महापौर शील धाभाई ने कहा कि 20-20 लाइट पार्षदों ने देने के लिए कहा था, लेकिन अधिकारियों ने इस पर सहमति नहीं जताई और तकनीकी कारण से पार्षदों को लाइट देने से मना कर दिया।
ये बोले पार्षद

जब उद्यान शाखा पौधे और ट्री गार्ड पार्षदों को दे देती है तो स्ट्रीट लाइट देने में क्या दिक्कत है? महापौर ने भी 20-20 लाइट पार्षदों को देने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी निगम प्रशासन मनमानी कर रहा है।
-महेश सैनी बच्चू, पार्षद भाजपा

अधिकारी सिर्फ भाजपा पार्षदों को लाइट दे रहे हैं। इसका हमने विरोध किया था। आयुक्त से शिकायत की। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

-करण शर्मा, कांग्रेस पार्षद

Hindi News/ Jaipur / ग्रेटर निगम : पांच पार्षद 100 स्ट्रीट लाइट लेकर गए, दो घंटे में वापस ले लीं

ट्रेंडिंग वीडियो