
जयपुर। राजभवन में निर्मित संविधान उद्यान का आज जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उद्यान का लोकार्पण करके उसे राज्य को समर्पित किया तो वही राज्यपाल कलराज मिश्र ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके संविधान उद्यान निर्मित किए जाने मंशा को लेकर जानकारी दी। इस मौके पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे पर भी खुलकर बात की।
राज्यपाल कलराज मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे का मामला उनके क्षेत्राधिकार में नहीं है यह मामला कोर्ट में चल रहा है इसलिए वह इस मामले में टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं। मिश्र ने कहा कि उनका काम संविधान के प्रति लोगों को जागरूक करने का है और वो जब से राज्यपाल बने हैं तब से ही लगातार संविधान के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि राज्य पोषित विश्वविद्यालय में भी संविधान पार्क बनाए जाएंगे।
लोकतंत्र और संविधान के प्रति लोगों की भी जिम्मेदारी
राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया में पहला लिखित संविधान है और हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है लोकतंत्र में शासन कैसा चल रहा है और क्या होना चाहिए इसके लिए नागरिकों की भी ड्यूटी बनती है कि वह इस पर ध्यान दें क्योंकि लोग कल्याण में ही सबका निहित है।
1 साल से भी कम समय बनकर तैयार हुआ संविधान उद्यान
राज्यपाल ने कहा कि 26 जनवरी 2021 को राजभवन में संविधान उद्यान का शिलान्यास हुआ था और 1 साल से भी कम समय में जेडीए की ओर से संविधान पाक तैयार किया गया है जिसमें महाराणा प्रताप, महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ-साथ संविधान सभा का प्रारूप और कलात्मक प्रतिबिंब बनाए गए हैं उन्होंने कहा कि जनता के लिए भी राजभवन खोला जाएगा जहां आम जनता भी संविधान की जानकारी उद्यान के जरिए ले सकेगी।
Published on:
03 Jan 2023 07:35 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
