14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीसीसी में जनसुनवाई के लिए फिर लगेगा मंत्री दरबार, कवायद में जुटे डोटासरा

-प्रदेश प्रभारी अजय माकन से चर्चा के बाद अब मंत्री दरबार को लेकर मुख्यमंत्री के साथ मंथन करेंगे पीसीसी चीफ, मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद ही तैयार होगा पीसीसी में जनसुनवाई का रोड मैप, कोरोना की पहली लहर के दौरान पीसीसी में मंत्री दरबार को किया गया था स्थगित, दो साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने की कवायद

2 min read
Google source verification
pcc jaipur

pcc jaipur

फिरोज सैफी/जयपुर।

'एक व्यक्ति एक पद' सिद्धांत के फॉर्मूले के तहत मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे चुके प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा अब एक्शन मोड में हैं। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा जहां संगठन विस्तार को लेकर सक्रिय हैं तो सत्ता और संगठन में किस प्रकार तालमेल बना रहे इसको लेकर डोटासरा ने कवायद शुरू कर दी है।

इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा स्वयं प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की फरियाद सुनने के साथ ही मंत्री दरबार के जरिए भी कार्यकर्ता और आमजन की समस्याओं का निस्तारण करवाएंगे। बताया जाता है कि पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में फिर से मंत्री दरबार शुरू करने के पक्ष में हैं, जिससे कि आमजन और पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने काम के लिए दर-दर भटकना नहीं पड़े और उनके काम का निस्तारण प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में ही हो जाए।

मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद बनेगा मंत्री दरबार का रोड मैप
पार्टी के विश्वस्त सूत्रों की माने तो प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मंत्री दरबार को लेकर जहां प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा प्रदेश प्रभारी अजय माकन से चर्चा कर चुके हैं तो वे अब जल्द ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ बैठक करके भी प्रदेश कांग्रेस में नियमित मंत्री दरबार शुरू करवाने के लिए चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद ही मंत्री दरबार का रोड मैप तैयार किया जाएगा कि किस विभाग का मंत्री किस दिन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बैठकर जनसुनवाई करेगा।

सप्ताह में 5 दिन चल सकता है मंत्री दरबार
बताया जाता है 2 साल के बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने और उनके कामों का निस्तारण करने के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सप्ताह में 5 दिन मंत्री दरबार लग सकता है जिसमें सोमवार से शुक्रवार तक शेड्यूल के हिसाब से मंत्री पार्टी कार्यकर्ता और आम जन की जन सुनवाई करेंगे और उनके कामों का निस्तारण करेंगे।

कोरोना की पहली लहर में बंद हुई थी पीसीसी में जनसुनवाई
दरअसल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट के कार्यकाल में अक्टूबर 2019 में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय मे मंत्री दरबार शुरू किया गया था जिसमें सोमवार से शुक्रवार तक अलग-अलग विभागों के मंत्री कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन की जनसुनवाई करते थे। हालांकि कोरोना की पहली लहर चलते फरवरी 2020 में मंत्री दरबार को स्थगित कर दिया गया था, जिसके बाद अब एक बार फिर से इसकी कवायद शुरू की जा रही है।