
Ashok Gehlot Statement : राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में आपसी कलह देखने को मिल रही है। कांग्रेस में भी चुनाव प्रचार के दौरान कई जगह मतभेद नजर आए। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को जोधपुर प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए करण सिंह उचियारड़ा को हाईकमान का प्रत्याशी बता दिया।
प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस में आपसी कलह देखने को मिल रही है। साथ ही प्रदेश की कई लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ने से ही इनकार कर दिया है।
यह भी पढ़ें : कौन हैं रविंद्र सिंह भाटी के सगे भाई...क्या भाई की तर्ज पर लड़ेंगे कभी चुनाव?
अशोक गहलोत ने जोधपुर में करण सिंह उचियारड़ा के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'कोई मतभेद नहीं है... कौनसा है... कैसा है... क्यों आ गया। हमें साथ में मिलकर चुनाव लड़ना है। ये हाईकमान का उम्मीदवार है। कोई कमजोर ना करें, हमें इनको जीताकर दिल्ली भेजना है। आज कांग्रेस संकट में है।'
यह भी पढ़ें : SI पेपर लीक में SOG का एक्शन: डमी कैंडिडेट रोशन मीणा गिरफ्तार, राज्य की 16 और केंद्र की 4 परीक्षाएं दे चुका है
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को मजबूत करना होगा। कांग्रेस मजबूत होगी तो आप आने वाली नौजवान पीढ़ी के साथ राजनीतिक कर पाएंगे। इसलिए सभी को मिलकर पार्टी को इस संकट के दौर से निकाल कर मजबूत करना होगा। वहीं, इस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटसरा व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूल भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : ये कैसी मुश्किल हाय...! नामांकन दाखिल का अंतिम दिन कल, कांग्रेस को इस सीट से नहीं मिल कोई उम्मीदवार
Published on:
03 Apr 2024 03:06 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
