14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गौरी आज फूल डोल को उत्सव आली फूल डोल दौऊ झूलेरी

सुभाष चौक पानों का दरीबा स्थित सरस निकुंज में महंत अलबेली माधुरी शरण के सान्निध्य में सोमवार को फूल डोल महोत्सव आयोजित किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Shipra Gupta

Mar 26, 2024

photo1711441092.jpeg

सुभाष चौक पानों का दरीबा स्थित सरस निकुंज में महंत अलबेली माधुरी शरण के सान्निध्य में सोमवार को फूल डोल महोत्सव आयोजित किया गया। प्रवीण शरण ने बताया कि ठाकुर राधा सरस बिहारी जू सरकार की पुष्पों से सजी झूले की झांकी का दर्शन व मधुर संगीतमय पदावलियों का गायन हुआ। बसंत महोत्सव से शुरू हुए होरी महोत्सव, फाग महोत्सव का विश्राम फूल डोल महोत्सव के साथ किया। फूल डोल की झांकी दर्शन के साथ ही मिठाइयों का भोग लगाया। विशेष पदों का गायन सामूहिक रूप से परिकर के वैष्णवभक्त जनों ने किया। फूल डोल झूलत प्रिय गौरी आज फूल डोल को उत्सव आली फूल डोल दौऊ झूलेरी, चिरजीवो मेरे दौऊ कुंज बिहारी... सहित अन्य पदों का गायन हुआ। बड़ी संख्या में भक्तों ने झांकी के दर्शन किए।

इधर भारत विकास परिषद सांगानेर शाखा का वर्ष 2024,25 का दायित्व ग्रहण समारोह और होली मिलन समारोह टोंक रोड स्थित एक होटल में हुआ। चुनाव अधिकारी कविता साहनी और प्रांतीय महा सचिव रणवीर सिंह त्यागी ने निर्विरोध अध्यक्ष डॉक्टर विजय पारीक, महासचिव जगरूप सिंह यादव और कोषाध्क्ष मोहन लाल गर्ग दुबारा निर्वाचित घोषित हुए। योगेन्द्र गुप्ता ने बताया कि तीनों नव निर्वाचितो को प्रांतीय अध्यक्ष आर एस सक्सेना ने पद का दायित्व ग्रहण करवाया। फूलों की होली खेली गई। मुख्य अतिथि कैलाश सांखला और रामकरण ,प्रशांत सहित अन्य उपस्थित रहे।