जयपुर

टाटा मोटर्स के वर्क्स शॉप में आग, 30 से ज्यादा गाड़ियां जली

जयपुर। सांगानेर थाना इलाके में सीतापुरा में टाटा मोटर्स के वर्क्स शॉप में भीषण आग लग गई। आग लगने से वर्क्स शॉप में रखी तीस से ज्यादा गाड़ियां जल गई।

जयपुरDec 08, 2023 / 09:20 pm

Lalit Tiwari

टाटा मोटर्स के वर्क्स शॉप में आग, 30 से ज्यादा गाड़ियां जली

जयपुर। सांगानेर सदर थाना इलाके में सीतापुरा में टाटा मोटर्स के वर्क्स शॉप में भीषण आग लग गई। आग लगने से वर्क्स शॉप में रखी तीस से ज्यादा गाड़ियां जल गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दमकलों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रथमदृष्टतया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि सीतापुरा चतराला सर्कल के पास टाटा मोटर्स का वर्क्स शॉप है। यहां पर गाड़ियों की सर्विस और डेन्ट पेन्ट का काम होता है। मंगलवार शाम करीब 5.45 बजे एसेसिरिज रखने वाले स्टोर रूम में आग लग गई। धुआं निकलता हुआ देख वहां काम कर रहे कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को इसकी सूचना दी। आग लगने से स्टोर रूम में रखा सारा सामान जल गया।
नीचे लगी आग उपर तक पहुंच गई
आग लगने से नीचे रखी करीब तीस से ज्यादा गाड़ियां जल गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 18 दमकलों और टैंकरों ने कई फेरे लगाकर करीब चार घंटे में आग पर काबू पाया। आग इतनी विकराल थी कि ग्राउण्ड फ्लोर पर लगी आग धीरे धीरे फर्स्ट फ्लोर पर पहुंच गई। इससे उपर रखा सामान भी जल गया।
जिनकी गाड़ियां जली वो हो रहे परेशान
जिन लोगों की गाड़ियां वर्क्स शॉप में सर्विस के लिए आई थी। वह लोग परेशान होते दिखाई दिए। इन लोगों का कहना था कि उन्होंने सर्विस के लिए गाड़ी दी थी और उसे ठीक करवाने की जिम्मेदारी अब टाटा मोटर्स की हैं। लेकिन यहां से कोई संतोषजनक जबाव नहीं मिल रहा है।

Hindi News / Jaipur / टाटा मोटर्स के वर्क्स शॉप में आग, 30 से ज्यादा गाड़ियां जली

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.