जयपुर

मानसून में जयपुर की इन 4 जगहों पर घूमने जरूर जाएं, दिल खुशी से झूम उठेगा

Top Tourist Places In Jaipur : जयपुर मानसून में घूमने के लिए बेहतरीन हैं। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और ताजगी आपका दिल खुशी से झूमने पर मजबूर कर देगी। इन जगहों पर जाकर आप मानसून का असली मजा ले सकते हैं। मानसून का मौसम घूमने के लिए सबसे अच्छा होता है, क्योंकि बारिश से हरियाली और भी खिल जाती है और मौसम सुहावना हो जाता है। अगर आप इस मौसम में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो जयपुर की ये चार जगहें आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

Jul 03, 2024 / 09:47 am

Omprakash Dhaka

1/5
Top Tourist Places In Jaipur : जयपुर मानसून में घूमने के लिए बेहतरीन हैं। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और ताजगी आपका दिल खुशी से झूमने पर मजबूर कर देगी। इन जगहों पर जाकर आप मानसून का असली मजा ले सकते हैं। मानसून का मौसम घूमने के लिए सबसे अच्छा होता है, क्योंकि बारिश से हरियाली और भी खिल जाती है और मौसम सुहावना हो जाता है। अगर आप इस मौसम में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो जयपुर की ये चार जगहें आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए।
2/5
आमेर किला : आमेर का किला जिसे अंबर क़िला या आमेर पैलेस के नाम से जाना जाता है। जयपुर से 11 कि.मी. की दूरी पर पुरानी राजधानी आमेर, अपने किले और स्थापत्य के लिए, पर्यटकों का मुख्य आकर्षण है। यह हिन्दू व मुगल शैली का सुन्दर मिश्रण है। आमेर का महल सन् 1592 में राजा मानसिंह प्रथम ने दुश्मनों से मुकाबला और बचाव करने के लिए बनवाया था। आमेर महल का आंतरिक भाग, लाल बलुआ पत्थर तथा संगमरमर से बनाया गया तथा इसमें नक्काशी का कार्य बहुमूल्य पत्थरों की जड़ाई, मीनाकारी का काम, पच्चीकारी काम, जगह-जगह लगे बड़े बड़े दर्पण, इसकी भव्यता को चार चांद लगाते हैं। मावठा झील में आमेर किले व महल का प्रतिबिम्ब और इसके नीचे की तरफ बनी ’केसर क्यारी’ को देखकर पर्यटक आनन्दित होते हैं। महल का अतीत सात सदी पुराना है।
3/5
हवा महल : इसके नाम से ही इसको पहचान मिलती है, यहां के झरोखों से आती हवा आपको अलग दुनिया मे ले जाएगी। यह ‘हवाओं का महल’ के रूप में भी जाना जाता है, जिसमें कई खिड़कियां हैं और इसके अंदर जाने का द्वार पीछे से है। इस महल में 953 खिड़कियां हैं। यह पांच मंजिला इमारत 1799 में महाराजा सवाई प्रताप सिंह द्वारा बनाई गई थी। जो खूबसूरती का प्रतीक है। यह महल शाही महारानियों के लिए बनवाया गया था ताकि वो गली, मोहल्ले में होने वाले त्योहारों, उत्सवों और हलचल की दर्शक बन सके।
4/5
नाहरगढ़ किला : यह जयपुर का सबसे फेमस किला है जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पिकनिक मनाने के लिए आते हैं। नाहरगढ़ किला अरावली पर्वतमाला के ऊपर स्थित, यह राजसी किला अंधेरी रात में, तारों की छांव में शहर के खूबसूरत नजारे दिखाता है। सन् 1734 ई. में महाराजा जयसिंह के शासनकाल के दौरान इस किले का निर्माण किया गया, जो कि शहर का पहरेदार मालूम होता है। नाहरगढ़ किला रानियों के लिए आरामदेय बैठक तथा राजा के कक्षों का समूह, आलीशान दरवाजों, खिड़कियों और भित्तिचित्रों से सजाया गया, नाहरगढ़ अतीत की यादों को समेटे शान से खड़ा है। अभी हाल ही में महल में एक स्कल्पचर आर्ट गैलरी भी बनवाई गई है।
5/5
जल महल : जल महल जयपुर में मानसागर झील के मध्‍य स्थित एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक महल है। जलमहल का निर्माण 1699 के आसपास किया गया था। इमारत और इसके चारों ओर की झील को बाद में 18वीं शताब्दी की शुरुआत में आमेर के महाराजा जय सिंह द्वितीय द्वारा पुनर्निर्मित और विस्तारित किया गया था। अरावली की पहाड़ियों के तले स्थित जलमहल को मानसागर झील के बीचों-बीच होने के कारण 'आई बॉल' भी कहा जाता है। इसके अलावा इसे कभी 'रोमांटिक महल' के नाम से भी जाना जाता था। जलमहल की पाल पर हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। पांच मंजिला जलमहल की सबसे खास बात ये है कि इसकी एक मंजिल ही पानी के ऊपर दिखता है बाकी की मंजिल पानी के नीचे हैं। यही वजह है कि इस महल में गर्मी नहीं लगती। इस महल से पहाड़ और झील का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है।

Hindi News / Photo Gallery / Jaipur / मानसून में जयपुर की इन 4 जगहों पर घूमने जरूर जाएं, दिल खुशी से झूम उठेगा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.