जयपुर

110 यात्री भगवान पशुपतिनाथजी के दर्शनों के लिए भर रहे उड़ान

Devasthan Department: वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2023 के तहत प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों का नेपाल के काठमांडू में पशुपतिनाथजी के दर्शन का सपना पूरा हो रहा है।

जयपुरAug 02, 2023 / 01:37 pm

Girraj Sharma

110 यात्री भगवान पशुपतिनाथजी के दर्शनों के लिए भर रहे उड़ान

जयपुर। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2023 के तहत प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों का नेपाल के काठमांडू में पशुपतिनाथजी के दर्शन का सपना पूरा हो रहा है। अब तक प्रदेश के 423 वरिष्ठ नागरिक पशुपतिनाथजी के दर्शन कर चुके है। आज उदयपुर के 110 यात्री पशुपतिनाथजी मंदिर के लिए उड़ान भर रहे हैं।
देवस्थान विभाग की आयुक्त प्रज्ञा केवलरामानी ने बताया कि 28 जुलाई से शुरू हुई हवाईयात्रा से अब तक प्रदेश के 423 वरिष्ठ नागरिक भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन कर चुके हैं। इनमें श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, दौसा, सीकर के वरिष्ठ नागरिक दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हवाई यात्रा के जरिए पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन कर चुके हैं।
108 वरिष्ठ नागरिकों ने भरी उड़ान
देवस्थान विभाग की आयुक्त प्रज्ञा केवलरामानी ने बताया कि एक दिन पहले ही मंगलवार को सीकर व प्रतापगढ़ के 108 वरिष्ठ नागरिक यात्रा पर गए है। उन्होंने बताया कि बुधवार को दिल्ली से उड़ान भरने वाली फ्लाइट से 110 यात्री पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे हैं।

Hindi News / Jaipur / 110 यात्री भगवान पशुपतिनाथजी के दर्शनों के लिए भर रहे उड़ान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.