23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केंद्र सरकार ‘राष्ट्र प्रथम सदैव प्रथम’ की सोच के साथ कर रही है काम-वैष्णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि देश में जिन्हें 50-60 साल तक कमान दी, उन्होंने केवल अपने परिवार की सोची, देश की नहीं, लेकिन आज देश की कमान जिसके पास है वो पीएम मोदी की सोच 'राष्ट्र प्रथम सदैव प्रथम' की है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Feb 11, 2023

केंद्र सरकार 'राष्ट्र प्रथम सदैव प्रथम' की सोच के साथ कर रही है काम-वैष्णव

केंद्र सरकार 'राष्ट्र प्रथम सदैव प्रथम' की सोच के साथ कर रही है काम-वैष्णव

जयपुर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि देश में जिन्हें 50-60 साल तक कमान दी, उन्होंने केवल अपने परिवार की सोची, देश की नहीं, लेकिन आज देश की कमान जिसके पास है वो पीएम मोदी की सोच 'राष्ट्र प्रथम सदैव प्रथम' की है। वैष्णव शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की 55 वीं पुण्यतिथि पर धानक्या स्थित उपाध्याय के राष्ट्रीय स्मारक स्थल पर आयोजित स्मृति व्यख्यान में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि रेलवे के जरिये 'वन स्टेशन वन प्रोडक्ट' की थीम पर काम हो रहा है। स्टेशन का निर्माण ऐसा हो जिससे वहां की जमीनी खासियत का पता चले। गांधीनगर रेलवे स्टेशन टोक्यो से कम नहीं दिखता। जयपुर स्टेशन में भी रूफ प्लाजा बनाया जा रहा है। 717 करोड़ का टेंडर हो गया है। पीएम मोदी ने हमेशा कहा है कि विरासत और विकास को आगे बढ़ाना है। अभी रुकना नहीं है क्योंकि अभी 2024 है साल 2029 भी है। वन्दे भारत ट्रेन पर उन्होंने कहा कि मात्र 7 देश ऐसे है जो 180 km की स्पीड वाली ट्रेन बना सकते है, उसमें हमारा देश भी शामिल हो गया है। मई में राजस्थान में भी वन्दे भारत ट्रेन चलेगी। आज प्रतिदिन 13 हजार ट्रेनों का संचालन हो रहा है और 12 लाख रोजगार रेलवे में है। राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि आरएसएस की प्रचारक परम्परा महान है। पं. दीनदयाल उपाध्याय के अर्थ चिन्तन पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार चल रही है, जिससे भारत विश्व की 5वीं अर्थव्यवस्था बनी।

छीपा ने रखी रेलमंत्री के समक्ष डिमांड

व्यख्यान में समारोह समिति के अध्यक्ष मोहनलाल छीपा ने रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष धानक्या रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन में शामिल करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि धानक्या स्टेशन पर अधिकतर ट्रेनों का ठहराव हो। कोविड़ कालखंड से पहले जो ट्रेन रुकती थी उनका भी ठहराव किया जाए। तभी उपाध्याय के सिद्धांत को फैलाया जा सकता है।