15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

COVID 19 : पार्षद बांट रहे मास्क, शादी-ब्याह में नहीं जाने की कर रहे अपील

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए हेरिटेज नगर निगम (Heritege municipal corporation) और जयपुर ग्रेटर नगर निगम ने लोगों को जागरूक करने पर पूरा फोकस कर दिया है। निगम कार्मिकों के साथ अब पार्षद भी लोगों को जागरूक कर रहे है। पार्षद अपने वार्डों में कोरोना गाइडलाइन की पालना कराते नजर आ रहे है। वे कोरोना गाइडलाइन (Corona Guideline) की पालना के साथ लोगों से शादी-ब्याह में नहीं जाने की अपील भी कर रहे है।

less than 1 minute read
Google source verification

पार्षद बांट रहे मास्क, शादी-ब्याह में नहीं जाने की कर रहे अपील
- कोरोना गाइडलाइन की पालना करवाने में जुटा निगम प्रशासन
- हेरिटेज निगम ने बांटे 2 लाख मास्क, 2 लाख मास्क और बांटने की तैयारी

जयपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए हेरिटेज नगर निगम (Heritege municipal corporation) और जयपुर ग्रेटर नगर निगम ने लोगों को जागरूक करने पर पूरा फोकस कर दिया है। निगम कार्मिकों के साथ अब पार्षद भी लोगों को जागरूक कर रहे है। पार्षद अपने वार्डों में कोरोना गाइडलाइन की पालना कराते नजर आ रहे है। वे कोरोना गाइडलाइन (Corona Guideline) की पालना के साथ लोगों से शादी-ब्याह में नहीं जाने की अपील भी कर रहे है।

हेरिटेज नगर निगम लोगों को मास्क बांटने में जुटा हुआ है। अप्रेल माह में करीब 2 लाख मास्क बांट दिए। अब दो लाख मास्क और बांटने की तैयारी है। लोगों को जागरूक करने के लिए 175 हुपर्स पर गाने बजाए जा रहे है, वहीं 50 ऑटो भी लगाए है, जो लोगों को जागरूक कर रहे है। पार्षद लोगों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील कर रहे है। वहीं कुछ पार्षद घर-घर सैनिटाइजेश का काम भी कर रहे है। ग्रेटर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 106 में पार्षद ऑटो रिक्शा पर घूमते हुए लोगों से कोरोना गाइडलाइन की पालना की अपील करता हुआ नजर आया। इस दौरान नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक और स्वास्थ्य निरीक्षक ने भी लोगों से कोरोना गाइडलाइन की पालना के लिए समझाइश की।