जयपुर

जयपुर उप जिला प्रमुख के लिए कांग्रेस ने मोहन डागर को उतारा मैदान में

जयपुर जिला उप प्रमुख का चुनाव के लिए नामांकन का काम पूरा हो गया है।

जयपुरSep 07, 2021 / 11:23 am

rahul

जयपुर। जयपुर जिला उप प्रमुख का चुनाव के लिए नामांकन का काम पूरा हो गया है। कांग्रेस ने उप जिला प्रमुख के लिए मोहन डागर को टिकट दिया है वहीं भाजपा से मनोज कुमावत, शारदा यादव, राजकंवर ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन की जांच के बाद ही फाइनल उम्मीदवार का पता चलेगा।

दोपहर 1 बजे तक नामांकन वापसी का समय रहेगा। जयपुर में जिला प्रमुख का चुनाव कल हुआ था। जिला प्रमुखों के चुनावों में कांग्रेस और भाजपा के तीन तीन जिला प्रमुख बने थे। इनमें कांग्रेस ने जयपुर में मात खाई जबकि कांग्रेस के पास बहुमत था। जयपुर में 51 वार्ड में से कांग्रेस के पास 27 और भाजपा के पास 24 सदस्य थे लेकिन कांग्रेस के दो सदस्य भाजपा में चले गए। इनमें से एक रमा देवी को भाजपा ने जिला प्रमुख का टिकट दिया और वे जिला प्रमुख बन भी गई।

भाजपा ने सिरोही और भरतपुर में भी जिला प्रमुख बनाए। वहीं कांग्रेस को दौसा, सवाई माधोपुर और जोधपुर में सफलता मिली। पंचायतों के प्रधानों के चुनाव में कांग्रेस को जरूर राहत मिली थी। जयपुर, जोधपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, सिरोही और भरतपुर जिलों के 78 पंचायत समितियों में से 49 पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान बने हैं, जबकि एक में कांग्रेस समर्थित प्रधान बना है। वहीं 25 पंचायतों में भाजपा के प्रधान बने हैं। तीन जगह निर्दलीय प्रधान बने हैं। कांग्रेस अपने विजयी उम्मीदवारों पर अब पूरी निगाह रखे है।

Hindi News / Jaipur / जयपुर उप जिला प्रमुख के लिए कांग्रेस ने मोहन डागर को उतारा मैदान में

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.