
CM Gehlot In Yogi Style : राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को पुलिस की कार्यशैली की तारीफ की। मुख्यमंत्री ने फिल्मी अंदाजा में कहा कि पुलिस ने झुकेगा नहीं की तर्ज पर काम किया, जिससे अपराध पर नियंत्रण हुआ है। सख्ती को लेकर उन्होंने कहा कि यहां कुछ घटनाएं हुई हैं और अपराधियों को सबक सिखा दिया गया। आगे भी सबक सिखा दिया जाएगा। राजस्थान में पुलिस का इकबाल बुलंद रहे। प्रदेश में अपराध पर लगाम लगे। गैंगस्टर बनने ही नहीं दिया जाए। कोई गलत रास्ते पर जा रहा है तो उसे समय रहते रोकने का काम पुलिस व प्रशासन का है।
मुुख्यमंत्री ने आरपीए में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि राज्य के माफिया और गैंगस्टर को चेतावनी देना चाहता हूं कि वह पुलिस से ज्यादा दिनों तक भाग कर नहीं रह सकते। वे समर्पण कर दें। नहीं तो उनके इरादे नेस्तनाबूद कर दिए जाएंगे राजस्थान पुलिस ने जिस तरह से बदमाशों को पकड़ कर सलाखों के पीछे डाला है उससे बदमाशों में पुलिस का भय फैला हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्ट की माने तो इन दिनों पुलिस के एक्शन के बाद बदमाश माफी मांगते हुए वीडियो सोशल मीडिया में डाल रहे हैं। यह पहली बार देखने को मिला है।
यूपी में जो हो रहा है... देश देख रहा है
मुख्यमंत्री ने अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या के मामले में कहा कि उत्तर प्रदेश में जो हो रहा है, उसे पूरा देश देख रहा है। कानून का राज नहीं रहेगा तो घटना किसी के साथ भी हो सकती है। कानून के अंतर्गत ही कार्रवाई होगी, तब जाकर देश में कानून व्यवस्था कायम रहेगी। देश एक रहेगा, सभी जाति व धर्म के लोगों के बीच में प्रेम रहेगा। यूपी में जो हो रहा है, वह आसान काम है। मुश्किल काम वह है, जो आप कानून की पालना करो और कानून का राज स्थापित रख सको। न्याय सुनिश्चित करो।
Updated on:
17 Apr 2023 09:49 am
Published on:
17 Apr 2023 09:01 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
