31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chartered Accountants’: एक्सप्रेस जीएसटी से कम होगी चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की परेशानी

चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ( Chartered Accountants ) की शीर्ष संस्था आईसीएआई के साथ एक स्ट्रेटजी पार्टनरशिप के तहत केडीके सॉफ्टवेयर ने अपने अत्यधिक उन्नत जीएसटी फाइलिंग सॉफ्टवेयर ( GST filing software ) को एक साल के लिए नि:शुल्क उपलब्ध करवाने की घोषणा की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 2 Jun 2022, 12:16 PM IST

Chartered Accountants': एक्सप्रेस जीएसटी से कम होगी चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की परेशानी

Chartered Accountants': एक्सप्रेस जीएसटी से कम होगी चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की परेशानी

चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की शीर्ष संस्था आईसीएआई के साथ एक स्ट्रेटजी पार्टनरशिप के तहत केडीके सॉफ्टवेयर ने अपने अत्यधिक उन्नत जीएसटी फाइलिंग सॉफ्टवेयर को एक साल के लिए नि:शुल्क उपलब्ध करवाने की घोषणा की है। ये क्लाउड आधारित सॉफ्टवेयर स्वचालित डेटा हैंडलिंग और उच्च सुरक्षा के साथ जीएसटी, टीडीएस और एक्सबीआरएल का एक पूरा बंडल प्रदान करेगा। सीए अनिकेत सुनील तलाटी, वाइस प्रेसीडेंट आईसीएआई और सीए प्रकाश शर्मा, प्रेसीडेंट प्रैक्टिस में शामिल मेम्बर ने भी सॉफ्टवेयर की सराहना की। केडीके सॉफ्टवेयर 1.5 दशकों से भारतीय कर निर्धारण ढांचे में एडवांस टेक्नोलॉजी पेश कर रहा है। अपने हालिया उत्पाद ‘एक्सप्रेस जीएसटी’ के साथ केडीके सॉफ्टवेयर ने चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को आसान तकनीक के साथ अपनी प्रक्टिस को बढ़ाने के लिए किफायती स्वचालन प्रदान करने वाले अपने वादे को फिर से पूरा किया है।

केडीके सॉफ्टवेयर के संस्थापक कपिल गोयल का कहना है कि एक्सप्रेस जीएसटी सॉफ्टवेयर जीएसटी फाइलिंग में आने वाली दिक्कतें कम करता है और प्रोफेशनल सीए पहले साल सॉफ्टवेयर का मुफ्त लाभ उठा सकते हैं। हमारा उद्देश्य किफायती स्वचालन प्रदान करना है, जो भारतीय वित्तीय और इकॉनोमी सिस्टम को सहायता करता है। हमारा लक्ष्य उन लोगों को सशक्त बनाना है, जो जीएसटी, टीडीएस और एक्सबीआरएल से दिन-रात काम कर रहे हैं। सॉफ्टवेयर कार्यान्वयन (इम्पलीमेशन) के साथ, केडीके सॉफ्टवेयर टीम सॉफ्टवेयर के उपयोग के दौरान किसी भी प्रकार के क्योरी या सहायता के लिए टोल फ्री कॉल सर्विस भी देगा। केडीके सॉफ्टवेयर हर साल अपने विभिन्न सॉफ्टवेयर के माध्यम से औसतन 60 लाख रिटर्न फाइल के साथ 1.5 लाख से अधिक यूजर्स को सेवा प्रदान कर रहा है। केडीके सॉफ्टवेयर टेक्स प्रोफेशनल्सं, स्मॉल और मीडियम बिजनेस और कॉरपोरेट्स के लिए भारतीय करा निर्धारण डोमेन में हर समस्या का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। जीएसटी टेक ऑटोमेशन निश्चित रूप से सीए प्रैक्टिशनर्स की दक्षता और मात्रा को बढ़ाएगा।