जयपुर

छज्जा गिरने से कार और बाइक क्षतिग्रस्त

हादसा टला

जयपुरAug 17, 2021 / 08:09 pm

Lalit Tiwari

छज्जा गिरने से कार और बाइक क्षतिग्रस्त

ब्रह्मपुरी थाना इलाके में आमेर रोड पर जोरावर सिंह गेट के पास एक मकान का छज्जा और करीब 25 फींट लंबी दीवार गिर गई। इससे नीचे खड़ी कार और दो बाइकों क्षतिग्रस्त हो गई। शुक्र यह रहा कि जिस समय छज्जा और दीवार गिरी उस समय कार और बाइक पर कोई बैठा नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिविल डिफेंस को बुलवाकर दीवार के नीचे दबी कार और बाइक को बाहर निकलवाया। कार और बाइक दबने से वह क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस के मुताबिक ब्रह्मपुरी स्थित जोरावर सिंह गेट के पास मंगलवार दोपहर करीबन सवा दो बजे दीवार गिरने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना पर सिविल डिफेंस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। करीबन 25 फीट लंबी दीवार और छज्जा नीचे गिरा हुआ था। जिसके नीचे एक कार और दो मोटरसाइकिलें दबी हुई थी। पुलिस और सिविल डिफेंस ने सबसे पहले मलबें में किसी के दबे नहीं होने की बात को पुख्ता किया। इसके बाद क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, दीवार में काफी बड़ी दरारे आ रही थी। इसी वजह से मंगलवार को अचानक गिर गई। जिस ओर दीवार गिरी वहां पर वाहन पार्क होते हैं जिसकी वजह से किसी को चोट नहीं आई है। दीवार गिरी ठीक उसके सामने पुराना सिनेमाघर है। सिनेमाघर बंद होने की वजह से ज्यादातर समय यह इलाका सूना रहता है। जिसकी वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

Hindi News / Jaipur / छज्जा गिरने से कार और बाइक क्षतिग्रस्त

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.