सूत्रों के अनुसार मंत्रियों के जिस बूथ पर वोट पड़ता है, उन बूथों पर क्या स्थिति रही। इसकी भी पार्टी परिणाम आने के बाद जांच करेगी। ऐसा कई बार देखा जा चुका है कि नेता जीत तो जाते हैं, लेकिन उनके खुद के बूथ पर वे हार जाते हैं।
पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव का जो परिणाम आएगा, उसका असर मंत्रियों को मंत्रिमंडल फेरबदल में दिखेगा। जिन मंत्रियों के क्षेत्र में पार्टी की लोकसभा चुनाव में अच्छी परफॉर्मेंस रहेगी, उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी और जिनके परिणाम खराब आएंगे। उनको नुकसान उठाना पड़ सकता है।
पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार पार्टी ने करीब पन्द्रह विधायकों को इशारों-इशारों में यह कह दिया है कि यदि उनके क्षेत्र से बड़ी जीत मिलती है और पार्टी प्रत्याशी जीत जाता है तो मंत्रिमंडल फेरबदल में उनका कद जुलाई-अगस्त में बढ़ना तय है। ज्यादातर विधायकों को दोनों चरणों की वोटिंग से दो से तीन दिन पहले यह ऑफर दिया गया है।
दिया कुमारी – विद्याधर नगर – 71368
प्रेम चंद बैरवा – दूदू – 35743 केबिनेट मंत्री- विस क्षेत्र- जीत का अंतर
किरोड़ी लाल मीना- सवाईमाधोपुर- 22510
गजेन्द्र सिंह खींवसर- लोहावट- 10549
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ – झोटवाड़ा- 50167
मदन दिलावर- रामगंजमंडी – 18422
कन्हैयालाल चौधरी- मालपुरा- 16189
जोगाराम पटेल – लूणी- 24678
सुरेश रावत – पुष्कर – 13869
अविनाश गहलोत – जैतारण- 13526
सुमित गोदारा- लूणकरणसर- 8869
जोराराम कुमावत- सुमेरपुर- 27382
बाबू लाल खराड़ी – झाड़ोल-6488
हेमंत मीणा- प्रतापगढ़- 25109
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार – विस क्षेत्र- जीत का अंतर
संजय शर्मा- अलवर शहर- 9087
गौतम कुमार दक – बड़ी सादड़ी- 11832
झाबर सिंह खर्रा – श्रीमाधोपुर- 14459
हीरालाल नागर – सांगोद- 25586
राज्यमंत्री – विस क्षेत्र- जीत का अंतर
ओटाराम देवासी- सिरोही- 35805
मंजू बाघमार- जायल- 1565
विजय सिंह – नावां- 23948
के के विश्नोई – गुढ़ामालानी- 15217
जवाहर सिंह बेढम – नगर- 1531