
भाजपा के नए अध्यक्ष सी पी जोशी का जोरदार स्वागत,
जयपुर। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी 2 अप्रेल को भाजपा प्रदेश कार्यालय में दिनभर मैराथन बैठकें लेंगे। इसमें भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, कोर कमेटी और विधायक दल की बैठक शामिल हैं।
पार्टी सूत्रों के अनुसार कोर कमेटी की बैठक में जोशी के अलावा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, सह प्रभारी विजया राहटकर, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सहित कई सदस्य हिस्सा ले सकते हैं। बैठक में आगामी चुनावी तैयारियों के साथ जनाक्रोश सभा और सरकार को घेरने वाले अन्य मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। इसी दिन दोपहर 3 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में भी कई मुद्दों पर चर्चा के साथ नेता प्रतिपक्ष के नाम पर भी मंथन हो सकता है। इस दौरान प्रदेश पदाधिकारियों की भी बैठक बुलाई गई है। बैठक के लिए विधायकों और पदाधिकारियों को फोन किए गए हैं। अध्यक्ष पद संभालने के बाद जोशी पहली बार बैठकें ले रहे हैं।
प्रदेश प्रभारी,संगठन महामंत्री पहुंचे जयपुर
गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाए जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष का पद रिक्त चल रहा है। नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में सबसे आगे उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ का नाम चल रहा है। हालांकि पार्टी नेता प्रतिपक्ष बनाएगी या नहीं। यह दो अप्रेल तक ही साफ हो पाएगा। भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह शुक्रवार सुबह जयपुर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी भी जयपुर पहुंच चुके हैंं। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष भी जयपुर पहुंच गए हैं। सूत्रों के अनुसार राजस्थान भाजपा में अब क्या बदलाव करने हैं और किस नेता को क्या जिम्मेदारी देनी है। इस पर दिन भर मंथन होगा। इसके बाद सभी नेता देर शाम जयपुर से चले जाएंगे।
Published on:
31 Mar 2023 12:49 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
