bell-icon-header
जयपुर

हरियाणा चुनाव में एक साथ प्रचार करेंगी ‘महारानी’ और ‘राजकुमारी’, CM भजनलाल भी बने स्टार प्रचारक; क्या हैं इसके मायने?

Rajasthan Politics: भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है, जिसमें राजस्थान से सीएम भजनलाल शर्मा, वसुंधरा राजे, अर्जुनराम मेघवाल, सतीश पूनिया और दीया कुमारी का नाम शामिल है।

जयपुरSep 13, 2024 / 03:50 pm

Lokendra Sainger

Rajasthan Politics: भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 (Haryana Assembly Election 2024) के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है, जिसमें उन्होंने राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma), पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje), पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, डिप्टी सीएम दीया कुमारी (Diya Kumari) और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को स्टार प्रचारक बनाया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह जैसे वरिष्ठ नेताओं का भी नाम शामिल हैं।

ये हैं भाजपा के वरिष्ठ स्टार प्रचारक

भाजपा की तरफ से जारी की कई सूची में कुल 40 नाम शामिल है। इस सूची में सबसे ऊपर पीएम नरेंद्र मोदी को रखा गया है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मनोहरलाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान जैसे नाम शामिल हैं।
यह भी पढ़ें

हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाए स्टार प्रचारक, गहलोत-पायलट के साथ आया ये चौंकाने वाला नाम

ये हैं राजस्थान के स्टार प्रचारक

वसुंधरा राजे और भजनलाल शर्मा- राजस्थान और हरियाणा के साझा सीमा वाले सात जिलों की जिम्मेदारी। इन जिलों में प्रवासी राजस्थानी समुदाय के लिए विशेष प्रचार अभियान चलाया जाएगा। वसुंधरा राजे का नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल करना पार्टी की सीमावर्ती रणनीति को दर्शाता है।
अर्जुनराम मेघवाल- दलित समुदाय को साधने की जिम्मेदारी, हरियाणा में भाजपा की दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए उन्हें विशेष रूप से चुना गया है। उनका प्रचार दलित समुदाय के बीच भाजपा की मजबूत स्थिति को सुनिश्चित करने पर केंद्रित रहेगा।
यह भी पढ़ें

‘इंदिरा जैसा होगा हश्र…’, BJP नेता ने राहुल गांधी को धमकी दी तो भड़के अशोक गहलोत; जेपी नड्डा को सुनाई खरी-खोटी

दीया कुमारी- उप मुख्यमंत्री के रूप में दीया कुमारी का नाम शामिल कर, भाजपा ने राजपूत वोटरों को आकर्षित करने की रणनीति अपनाई है। पार्टी ने उनकी बढ़ती राजनीतिक छवि को देखते हुए उन्हें स्टार प्रचारक बनाया है।
सतीश पूनिया- हरियाणा के प्रदेश प्रभारी और जाट नेता के रूप में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। जाट समुदाय की एक महत्वपूर्ण वोट बैंक के रूप में उनकी भूमिका को देखते हुए उन्हें स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

क्या है भाजपा की चुनावी रणनीति?

भाजपा की इस रणनीति में जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों को विशेष ध्यान में रखा गया है। पार्टी की यह रणनीति सीमावर्ती जिलों, दलित और राजपूत वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। वसुंधरा राजे और भजनलाल शर्मा की नियुक्ति सीमावर्ती जिलों में प्रभाव डालने की रणनीति को दर्शाती है, जबकि अर्जुनराम मेघवाल और दीया कुमारी की नियुक्ति विशेष जातिगत आधार पर की गई है।
यह भी पढ़ें

किरोड़ीलाल मीणा ने CM भजनलाल से की मांग, बोले- ‘तत्काल रद्द हो ये भर्ती परीक्षा, नहीं तो…’

गौरतलब है कि इस रणनीति के माध्यम से भाजपा हरियाणा के चुनावी मैदान में अपनी ताकतवर उपस्थिति दर्ज कराना चाहती है। अब देखना यह होगा कि इस रणनीति से राजनीति के खेल में क्या असर पड़ता है और भाजपा की चुनावी किस्मत पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है।

कांग्रेस में बने ये स्टार प्रचारक

मालूम हो कि कांग्रेस पार्टी ने भी हरियाणा चुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्टा जारी की है। राजस्थान से सिर्फ तीन नेताओं को इस लिस्ट में जगह मिली है। पहला नाम पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का है, इनके अलावा पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।
यह भी पढ़ें

खींवसर में ‘हनुमान’ का गढ़ ढहाने के लिए भाजपा-कांग्रेस ने कसी कमर, ये दावेदार देंगे टक्कर!

Hindi News / Jaipur / हरियाणा चुनाव में एक साथ प्रचार करेंगी ‘महारानी’ और ‘राजकुमारी’, CM भजनलाल भी बने स्टार प्रचारक; क्या हैं इसके मायने?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.