scriptजयपुर में कांग्रेस सांसद धीरज साहू के खिलाफ BJP का विरोध प्रदर्शन, बालमुकुंद आचार्य ने कहा – दोषियों को मिलेगी सजा | BJP protest against Congress MP Dheeraj Sahu in Jaipur Balmukund Acharya said culprits will be punished | Patrika News
जयपुर

जयपुर में कांग्रेस सांसद धीरज साहू के खिलाफ BJP का विरोध प्रदर्शन, बालमुकुंद आचार्य ने कहा – दोषियों को मिलेगी सजा

Congress MP Dheeraj Sahu BJP Protest : कांग्रेस सांसद धीरज साहू के खिलाफ भाजपा कार्यकताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बालमुकुंद आचार्य ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

जयपुरDec 09, 2023 / 03:17 pm

Sanjay Kumar Srivastava

baba_balak_nath_bjp.jpg

Balmukund Acharya

Balmukund Acharya Angry : झारखंड में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के कई ठिकानों पर जारी रेड में करीब 200 करोड़ रुपए की रकम बरामद हुई है। इस भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपा मुख्यालय के पास चोमू हाउस सर्कल पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में शामिल भाजपा नेता व हवामहल से विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कांग्रेस को आइना दिखाते हुए कहा, 310 करोड़ रुपए से ऊपर की धनराशि अलमारियों में मिली है। इनके झूठे आरोप जनता को पता हैं। जो पैसे इनके पास जमा हैं सभी एजेंसियां निकालेगी। दोषियों को सजा मिलेगी। पूरे देश में जहां जहां कांग्रेस की सरकार रही है वहां-वहां इन्होंने लूट मचाई है। जयपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

राहुल गांधी, सोनिया गांधी का पुतला फूंका

जयपुर के चौमूं सर्किल पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित हुए और उन्होंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी एवं नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में सांगानेर से भाजपा विधायक भजनलाल शर्मा, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य और भाजपा नेता नारायण पंचारिया समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें – Video : Rajasthan CM पर BJP का सामने आया ‘प्लान-बी’, जानकर होंगे हैरान

धीरज साहू पर इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई जारी

झारखंड में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के कई ठिकानों पर बीते 72 घंटों से आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। कांग्रेस नेता धीरज प्रसाद साहू के घर और कार्यालयों से आयकर विभाग अब तक 300 करोड़ रुपए की नकदी बरामद की है। धीरज साहू के घर से अथाह संपत्ति मिलने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। बरामद नकदी को गिनने के लिए लाई गई मशीनें गिनती करते-करते खराब भी हो गई हैं।

यह भी पढ़ें – केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को बड़ा झटका, Jodpur हाईकोर्ट का FIR निरस्त करने से इनकार

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Hindi News/ Jaipur / जयपुर में कांग्रेस सांसद धीरज साहू के खिलाफ BJP का विरोध प्रदर्शन, बालमुकुंद आचार्य ने कहा – दोषियों को मिलेगी सजा

ट्रेंडिंग वीडियो