
कांग्रेस में सीएम पद की उठापठक के बीच भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने खोली गहलोत सरकार की पोल..
जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस सरकार में सीएम पद को लेकर उठापठक चल रही है। इसी बीच भाजपा की ओर से गहलोत सरकार पर गंभीर आरोप लगाए गए है। भाजपा मुख्यालय में राजेंद्र राठौड़ ने प्रेसवार्ता ने कहा कि गहलोत राज में खुल्ली लूट का खेल चल रहा है। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार के चौथे वर्ष में संस्थागत भ्रष्टाचार चरम पर है। थानागाजी विधायक कांतिलाल मीणा के पुत्रों को 5 लाख की रिश्वत लेते हुए एसीबी द्वारा रंगे हाथों पकड़ा जाना, इस बात का पुख्ता सबूत है। कांग्रेस तथा समर्थित विधायक सरकार में चल रहे अंतरकलह की आड़ में मिनी मुख्यमंत्री बनकर संस्थागत भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।
प्रदेश में 2019 से वर्तमान तक 1241 मामले एसीबी ने भ्रष्टाचार के मामले दर्ज किए। जबकि 543 का चालान हुआ। वही गैजटेड अधिकारियों पर 524 मामले दर्ज हुए और मात्र 109 मामलो में अभियोजन स्वीकृति दी गई। सरकार आपसी मिलीभगत कर भ्रष्टाचार को शह देते हुए भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने का काम कर रही है। थानागाजी पूर्व विधायक हेमसिंह भड़ाना ने कहा कि उनके क्षेत्र की विधायक कोष की राशि पीडब्ल्यूडी विभाग को दी जा रही है। जबकि फोरेस्ट व अन्य विभागों को नही दी जा रही, विधायक के चहेतों और रिश्तदारों को सरकारी काम अनुबंध पर देकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
प्रदेश भाजपा मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने बताया कि राजस्थान की वर्तमान सरकार अपनी कुर्सी बचाने के लिए प्रदेश की संपदा और जनता के टैक्स के पैसे को लूटने का काम कर रही है। प्रदेश के विधायक और उनके करीबी गहलोत सरकार के नाम पर जम कर भ्रष्टाचार कर रहे हैं।
Published on:
25 Sept 2022 07:57 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
