जयपुर

राजस्थान में भाजपा संगठन में जल्द ही होगा ये बड़ा फेरबदल

प्रदेश भाजपा के संगठन में जल्द ही फेरबदल देखने को मिल सकता है। प्रदेश महामंत्री रहे भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री और दिया कुमारी उपमुख्यमंत्री बन चुकीं हैं। ऐसे में प्रदेश महामंत्री के दो पद रिक्त हो गए हैं।

जयपुरFeb 04, 2024 / 09:49 am

Kirti Verma

प्रदेश भाजपा के संगठन में जल्द ही फेरबदल देखने को मिल सकता है। प्रदेश महामंत्री रहे भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री और दिया कुमारी उपमुख्यमंत्री बन चुकीं हैं। ऐसे में प्रदेश महामंत्री के दो पद रिक्त हो गए हैं। इनमें से एक प्रदेश महामंत्री (कार्यालय) के पद पर जल्द नियुक्ति करने की तैयारी चल रही है। चन्द्रशेखर के जाने से संगठन महामंत्री का पद भी रिक्त हो गया है। इस पद पर भी नियुक्ति का इंतजार हो रहा है। यह नियुक्ति आलाकमान को करनी है।


इस माह राज्यसभा चुनाव है। इस माह के अंत में या मार्च के प्रथम सप्ताह में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता भी लगनी है। सबसे ज्यादा परेशानी प्रदेश कार्यालय महामंत्री को लेकर ही है। लंबे समय से इस पद की सीएम भजनलाल शर्मा बखूबी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब वे सीएम बन चुके हैं, लेकिन दो माह बाद भी इस पद के लिए पार्टी अभी योग्य नेता नहीं तलाश पाई है। कार्यालय महामंत्री ही वह पद है, जो केंद्र और राज्य संगठन के बीच समन्वय बनाकर काम करता है। भाजपा ने संगठन में पांच नेताओं को महामंत्री बना रखा था, अब तीन महामंत्री ही काम कर रहे हैं। प्रदेश मंत्री का एक पद भी अब रिक्त हो चुका है। प्रदेश मंत्री रहे हीरा लाल नागर सरकार में मंत्री बन चुके हैं।

यह भी पढ़ें

अफसर ले गए फायदा, विदेश शिक्षा का सपना लेकर गए छात्र कर्ज में डूबे

 


प्रदेश संगठन महामंत्री रहे चंद्रशेखर गणतंत्र दिवस से पहले नई जिम्मेदारी संभालने तेलंगाना जा चुके हैं। इस पद पर अभी पार्टी ने किसी को नहीं लगाया है। मंडल स्तर तक के काम पर निगरानी करने वाले संगठन महामंत्री का पद रिक्त होना भाजपा के बड़े नेताओं को खटक रहा है। इस पद के लिए तीन-चार राज्यों के संगठन महामंत्रियों के अलावा संघ से किसी नए व्यक्ति को लेने पर भी विचार चल रहा है, लेकिन इस पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका है।

यह भी पढ़ें

Rajasthan News : अशोक गहलोत की तबीयत में सुधार, जानें नया हेल्थ अपडेट

Hindi News / Jaipur / राजस्थान में भाजपा संगठन में जल्द ही होगा ये बड़ा फेरबदल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.