जयपुर

बिपरजॉय होगा खतरनाक आज पहुंच सकता है गुजरात, राजस्थान में 14-15 को बारिश

ई राज्यों में अलर्ट

जयपुरJun 11, 2023 / 02:50 pm

MOHIT SHARMA

Weather Update: Sand storm in ajmer city

जयपुर/नई दिल्ली. अरब सागर में आ रहे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के अगले 24 घंटे में और खतरनाक होने की आशंका है। मौसम विभाग ने बताया कि यह अरब सागर में उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ रहा है। यह रविवार या सोमवार तक गुजरात पहुंच सकता है। इस दौरान 10 से 12 जून तक 80 से 120 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने तूफान को देखते हुए गुजरात, केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप में मछुआरों को समुद्र में जाने से मना किया है। कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। फिलहाल तूफान पोरबंदर से 640 किमी दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित है।
मानसून आगे बढ़ा
देश में मानसून शनिवार को उत्तर पूर्व अरब सागर, बंगाल की खाड़ी में और आगे बढ़ा है। इसके 48 घंटों में महाराष्ट्र, गोवा, तमिलनाडु, सिक्किम, पश्चिम बंगाल को कवर करने की संभावना है। विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों में 5 दिन में बारिश की चेतावनी दी है।
14-15 जून को बारिश की संभावना
राजस्थान में अगले चार दिन तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। अभी तेज गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर राजस्थान में भी देखने को मिलेगा। 14-15 जून को राज्य के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 16 और 17 जून को राज्य में आंधी- बारिश में बढ़ोतरी होगी। शनिवार को धौलपुर में तापमान 42.7 दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर में शनिवार शाम को बारिश हुई। भरतपुर में बारिश व अंधड़ के बाद एक होटल की दीवार गिरने से एक युुवक की मौत हो गई।

Hindi News / Jaipur / बिपरजॉय होगा खतरनाक आज पहुंच सकता है गुजरात, राजस्थान में 14-15 को बारिश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.