
bjp
जयपुर। भाजपा जयपुर शहर संगठन का विस्तार हो गया है। प्रदेश संगठन ने तीन उपाध्यक्ष, तीन मंत्री और एक महामंत्री का पद बढ़ाने की स्वीकृति दे दी। इसके बाद शहर संगठन ने लम्बे समय बाद कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। अध्यक्ष राघव शर्मा ने बताया कि अनिल शर्मा, जे.के. अडवानी, रवि शर्मा, मुकेश चौधरी जिला उपाध्यक्ष, अरुण खटोड़ महामंत्री, सुरेश गुर्जर, जया गौड़, सुनिता अग्रवाल, कैलाश शर्मा को जिला मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। खास यह है कि इनमें वे कार्यकर्ता भी शामिल हैं, जिन्हें संगठन से दूर रखने के लिए मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र 'नेताजी' प्रयास करते रहे हैं। दोनों के बीच सियासी विवाद बना हुआ है।
अब 10-10 हुए उपाध्यक्ष व महामंत्री
शहर संगठन में अभी उपाध्यक्ष और मंत्री के 7-7 और महामंत्री के 3 पद थे। अब उपाध्यक्ष् और मंत्री के पद बढ़ाकर 10-10 कर दिए हैं। जबकि, महामंत्री पद चार हो गए हैं। अभी तक उपाध्यक्ष और मंत्री का एक-एक पद खाली था। मौजूदा विस्तार आदेश में चार-चार कार्यकर्ताओं को जोड़कर पूरे पद भर दिए गए।
जल्द होगी दो की छुट्टी!
मौजूदा कार्यकारिणी में से दो पदाधिकारियों की जल्द छुट्टी होने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि इन पदाधिकारियों की संगठन में सक्रियता नहीं है। संगठन लगातार इन्हें सक्रिय रहने के लिए कहता रहा, लेकिन ज्यादा कुछ असर नहीं हुआ। इनमें से एक आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र और एक सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से हैं।
-प्रदेश संगठन की अनुमति के बाद पद बढ़ाकर कार्यकारिणी विस्तार किया गया है। अभी तक किसी को हटाया नहीं है। -राघव शर्मा, अध्यक्ष, भाजपा (जयपुर शहर)
Published on:
16 Feb 2022 07:29 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
