जयपुर

राजस्थान में नवरात्रि की पहली रात नवजात बच्ची का Murder, सड़क किनारे फेंका शव, फैली दहशत..

जहां लोग कन्या पूजन करते है। वही नवरात्रि की पहली रात में एक नवजात बच्ची का कत्ल किया गया।

जयपुरOct 04, 2024 / 10:56 am

Manish Chaturvedi

जयपुर। नवरात्रि के पहले दिन मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई हैं। जहां लोग कन्या पूजन करते है। वही नवरात्रि की पहली रात में एक नवजात बच्ची का शव मिला है। कलयुगी मां को अब पुलिस तलाश कर रही है। मामला सीकर जिले का है। जहां यह दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है।
यह भी पढ़ें

थाने में से पुलिस की जीप को चुरा ले गया युवक, फिर दौड़े पुलिसकर्मी और मच गया हड़कंप

दादिया थाना इलाके पलासिया गांव के पास सड़क किनारे नवजात बच्ची का शव मिला है। घटना देर रात करीब साढ़े बारह बजे की है। ग्रामीणों ने जब सड़क किनारे नवजात का शव देखा तो मौके पर सनसनी फैल गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें

थाने में से पुलिस की जीप को चुरा ले गया युवक, फिर दौड़े पुलिसकर्मी और मच गया हड़कंप

सूचना मिलने पर दादिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। थानाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने बच्ची के शव को एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस आस पास के अस्पतालों का रिकॉर्ड खंगाल रही है। अस्पतालों में हालिया हुए डिलेवरी केसों को देखकर पुलिस उन गर्भवती महिलाओं तक पहुंचेगी। फिर देखेगी कि उनके पास उनके बच्चे है या नहीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि यह घटना नवरात्रि के दौरान मां की ममता को शर्मसार करने वाली है। जब पूरा देश मातृ शक्ति की पूजा कर रहा है। वहीं एक मां ने अपने ही बच्ची को इस दुनिया में आने से पहले ही मार दिया।

संबंधित विषय:

Hindi News / Jaipur / राजस्थान में नवरात्रि की पहली रात नवजात बच्ची का Murder, सड़क किनारे फेंका शव, फैली दहशत..

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.