जयपुर

भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, जयपुर ग्रेटर और हैरिटेज निगम में होगा बड़ा बदलाव! कांग्रेस जता रही विरोध

Rajasthan Politics: भजनलाल सरकार ने राजधानी के ग्रेटर और हैरिटेज नगर निगम को लेकर बड़ा फैसला किया है।

जयपुरJul 04, 2024 / 11:19 am

Lokendra Sainger

राजधानी के ग्रेटर और हैरिटेज नगर निगम को एक किए जाने के राज्य सरकार के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। बुधवार को सांगानेर विधानसभा में जयपुर जिला अध्यक्ष आर आर तिवाड़ी और नगर निगम ग्रेटर नेता प्रतिपक्ष राजीव चौधरी ने ग्रेटर निगम पार्षदों के साथ बैठक की।
सभी पार्षदों ने एक स्वर में कहा कि राजस्थान सरकार के इस फैसले का विरोध किया जाएगा। सरकार यदि नहीं मानती है और दोनों निगम को एक करती है तो स्वायत शासन विभाग (डीएलबी) का घेराव किया जाएगा।
यह भी पढ़ें

Monsoon Rajasthan: खुशखबर: टिटहरी ने दिए तीन अंडे… अच्छी बारिश के मिले संकेत

पार्षदों ने कहा कि छोटे वार्ड होने से विकास कार्य सही से होते हैं। बैठक में नेता प्रतिपक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि ग्रेटर नगर निगम के अधिकारी कांग्रेस पार्षदों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस-BAP का छूट जाएगा साथ! सांसद राजकुमार रोत ने कर दिया बड़ा एलान

संबंधित विषय:

Hindi News / Jaipur / भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, जयपुर ग्रेटर और हैरिटेज निगम में होगा बड़ा बदलाव! कांग्रेस जता रही विरोध

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.